यादव ने आगे लिखा ,'मैंने भी अपने कार्यकर्ताओं से यही कहा कि मैं भी अपने मम्मी-पापा को बहुत बार बता चूका हूं कि 'ओम प्रकाश यादव उर्फ भुट्टू एवं सुबोध राय' मेरे बारे में गलत-गलत अफवाह फैलाकर मुझे बदनाम कर मेरी छवि धूमिल कर रहे हैं लेकिन मम्मी मेरी एक नहीं सुनती है और उल्टा मुझे ही डांट सुनना पड़ता है जिसके कारण मैं बहुत-ही प्रेशर में रहता हूं । अब आप ही बताएं कि क्या इतने' प्रेशर में राजनीति हो सकती है । उन्होंने यह भी लिखा, 'मुझमें अदम्य साहस एवं क्षमता है जिससे मैं इन 'कीड़े-मकौड़े' को चुटकी में मसल सकता हूं किन्तु मेरा पैर अपनों के कारण रुक जाता है ।'