1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री पर तंज, नीतीश भ्रष्टाचार के ‘धृतराष्ट्र’

इन दिनों तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ ट्विटर के जरिए सवाल खड़े कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 22 Jun 2018, 4:25 PM IST

tejashwi yadav

तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री पर तंज, नीतीश भ्रष्टाचार के 'धृतराष्ट्र'

पटना: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक के बाद एक ट्वीट कर हमला बोला है। तेजस्वी ने नीतीश को भ्रष्टाचार का धृतराष्ट्र बताया है। तेजस्वी ने गठबंधन सरकार पर आरोप लगाया कि अधिकारियों के स्थानातंरण (तबदाला) को लेकर खुली बोली लग रही है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने ट्वीट किया, "नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के धृतराष्ट्र बने हुए हैं। उनकी नाक के नीचे स्थानांतरण-नियुक्ति के नाम पर भाजपाई मंत्रियों और उनके चहतों ने 'तबादला मंडी' में सरेआम अपनी दुकानें सजाकर रेट फिक्स कर दिया है। एकदम खुल्लम-खुल्ला, जो अधिकारी बोली लगाकर मनपसंद जगह जाएगा, वह क्या लूट नहीं मचाएगा?"

नीतीश राज में पोस्टिंग के नाम खुली बोली

दूूसरे ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा, "बिहार में जून महीने में ट्रान्स्फर-पोस्टिंग के नाम पर तबादला इंडस्ट्री मे 200 करोड़ रुपये का अवैध निवेश हो रहा है। खुली बोली लग रही है। सभी मंत्री जान रहे हैं पता नहीं कब कुर्सी बाबू की अंतरात्मा पलटी मार जाए, इसलिए सब तीन साल की अनिवार्यता दरकिनार कर 'मास लेवल' पर तबादले कर लूट मचाए हुए हैं।"

रेप कांड पर भी तेजस्वी ने नीतीश पर कसा तंज

तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों गया में बलात्कार कांड पर को लेकर भी सरकार पर बड़ा हमला बोला था। तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर शायराना अंदाज में ट्वीट कर निशाना साधा था। तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा कि नीतीश चाचा मौत किसे कहते हैॆं। सांसों का थम जाना मौत नहीं है, मौत है संवेदनाओं का मर जाना। अपनी अंतरआत्मा को झिंगझोडिए उसे जगाइए, ताकि किसी बेबस बाप को अपनी पत्नी और बेटी, किसी भाई को अपनी बहन का बलात्कार न देखना पड़े। तेजस्वी ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी को भी अड़े हाथों लिया। ट्वीट के जरिेेए राज्य में बढ रहे अपराधों के आंकडों का विस्तृत विवरण देते हुए लिखा कि बिहार में हर महीने 98 बलात्कार, 233 मर्डर, 725 अपहरण, विगत 6 महीनों में 600 बलात्कार यानी पिछले दिनों में कुल 20,120 अपराध की घटनाएं हुई है।