नई दिल्ली। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने सीएम नीतिश कुमार पर पलटवार किया है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से सवाल किया है कि आपने राजनीति में कितने युवाओं को मौका दिया है। साथ ही इस बात का भी अहसास कराया कि जिस व्यवस्था में आप सीएम की कुर्सी पर बैठे हैं वो राजतंत्र नहीं लोकतंत्र की देन है। तेजस्वी ने लिखा है कि चाचा समझने की कोशिश कीजिए, हमें जनता चुनकर भेजती है। आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान राजनीति में परिवारवाद को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव पर निशाना साधा था। सीएम ने कहा था कि कुछ लोग हैं, जो अपनी योग्यता के बल पर नहीं बल्कि परिवार के बल पर राजनीति में आगे बढ़ रहे हैं।