2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश में सबसे कम उम्र के सांसद, ‘बुजुर्गों’ के हाउस राज्यसभा में भी बढ़ रहे युवा

राघव चड्ढा को राज्यसभा चुनाव में पंजाब से उम्मीदवार बनाकर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक और ऐतिहासिक फैसला लिया है। उनके इस फैसले के बाद राघव चड्ढ़ा राज्यसभा के सबसे युवा सदस्य बन जाएंगे। हालांकि अब राज्यसभा में युवाओं का कुनबा बढ़ रहा है।

2 min read
Google source verification
Top Ten List of Youngest MP in Lok Sabha and Rajya Sabha

Top Ten List of Youngest MP in Lok Sabha and Rajya Sabha

राज्यसभा में आमतौर पर बड़ी उम्र के नेताओं को ही देखा जाता था, जो राजनीति या अन्य क्षेत्रों में अपनी लंबी पारी खेल चुके होते थे, वो राज्यसभा पहुंचथे थे। लेकिन पिछले कुछ समय में यहां पर बदलाव देखने को मिल रहा है। अब राज्यसभा में भी युवाओं का कुनबा बढ़ रहा है। दरअसल हाल में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। वो राज्यसभा जाते हैं तो वे सबसे कम उम्र के राज्यसभा सांसद बन जाएंगे। राघव चड्ढा इस समय दिल्ली के राजेंद्र नगर से विधायक हैं. उनको 2020 में पंजाब का सह प्रभारी नियुक्त किया गया था। उनकी मौजूदगी से राज्यसभा में युवाओं की तादाद में इजाफा होगा। आइए जानते हैं राज्यसभा के 10 युवा सांसदों कौन हैं?


ऐसा माना जाता है कि अमूमन राजनीतिक दल राज्यसभा सदस्य के लिए उन्हीं नेताओं को चुनाव लड़वाते हैं, जो बुजुर्ग होते हैं। जबकि अरविंद केजरीवाल ने युवा राघव चड्डा पर दांव खेलकर परंपरा को ही तोड़ दिया। इस जीत के साथ ही राघव चड्डा सबसे कम उम्र के राज्यसभा सदस्य होंगे।

यह भी पढ़ें - पुष्कर सिंह धामी ही होंगे उत्तराखंड के CM, राजनाथ सिंह की घोषणा, बोले- 6 महीने के कार्यकाल में छोड़ी गहरी छाप

1. मैरी कॉमः राघव चड्ढ़ा के अलावा राज्यसभा के युवा सदस्यों की बात करें तो इसमें महिला बॉक्सर मैरी कॉम भी शामिल है। मैरी कॉम 35 वर्ष की उम्र में राज्यसभा की सदस्य बनीं थी। हालांकि चुनाव लड़कर नहीं बनी बल्कि सीधे मनोनित हुईं।

2. रीताब्रत बनर्जीः रीताब्रत बनर्जी भी राज्यसभा पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की सदस्यों में शामिल हैं। रीताब्रत 34 साल की उम्र में राज्यसभा की सदस्यता हासिल की थी।


3. हरभजन सिंहः इसी तरह क्रिकेटर से राजनेता बन रहे हरभजन सिंह की उम्र भी केवल 41 साल है। हरभजन सिंह को भी आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी को उम्मीद है कि वह पंजाब में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, खेल विश्वविद्यालय बनाने और युवाओं के साथ पार्टी के संबंध को मजबूत करने में मदद करने के लिए काम करेंगे।

4. एए रहीमः CPM ने भी इस बार केरल से एक युवा चेहरे को राज्यसभा सीट के उम्मीदवार के लिए चुना है। यह फैसला पार्टी के नेतृत्व और संसदीय पदों में पीढ़ीगत बदलाव लाने के प्रयास के तौर पर लिया गया है। माकपा ने 40 साल के एए रहीम को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।


5. कम उम्र के सांसदों में ओडिशा से बीजू जनता दल के डॉ. सस्मित पात्रा भी हैं, जिनकी उम्र 42 वर्ष है।
6. केरल से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के डॉ. वी. शिवदासन, इनकी उम्र भी 42 है
7. पश्चिम बंगाल से टीएमसी की मौसम नूर इनकी उम्र भी 42 वर्ष है।
8. महाराष्ट्र से शिवसेना से प्रियंका चतुर्वेदी, इनकी आयु 43 वर्ष है
9. तमिलनाडु से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के आर.एन. राजेशकुमार, 44 वर्षीय सांसद हैं
10. मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के डॉ. एल. मुरुगन भी 44 वरषीय सांसद हैं।

ये भी हैं कम उम्र के सांसद

उत्तर प्रदेश से बहुजन समाज पार्टी के रामजी (45), असम से भारतीय जनता पार्टी के कामाख्या प्रसाद तसा ( 46), ओडिशा से बीजू जनता दल की ममता मोहंता (46) और तेलंगाना से तेलंगाना राष्ट्र समिति के जोगिनिपल्ली संतोष कुमार (46) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दामों पर गर्माई सियासत, कांग्रेस बोली - 'भाजपा लाई महा-महंगाई'