वहीं, बैन पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा था कि 'देश के हित में जो उचित है वही किया गया है। ये देश की सुरक्षा का मामला है। जो भी एक्शन लिया गया है वो जनहित में लिया गया है।'
बता दें कि आज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और उससे जुड़े सात संगठनों पर पाँच साल तक के लिए बैन लगा दिया है। इस संगठन पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। इसके अलावा इसपर देश में दंगा भड़काने, हत्याएं करवाने के भी आरोप हैं। हालांकि, इससे पहले गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर 13 संगठनों पर सरकार बैन लगा चुकी है जिनमें स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) , यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (ULFA) और मणिपुर के मैतेई चरमपंथी जैसे संगठन शामिल हैं।
यह भी पढ़े- PFI सहित 9 देशविरोधी संगठनों पर बैन, यूपी, असम सहित कई राज्यों के CM ने फैसले का किया स्वागत