script#MeToo भाजपा नेता उमा भारती का बड़ा बयान, गंगा की सफाई के बाद दूसरी नदियां भी कहेंगी ‘मी टू’ | uma bharti syas after ganga clean up rivers also calling me too | Patrika News
राजनीति

#MeToo भाजपा नेता उमा भारती का बड़ा बयान, गंगा की सफाई के बाद दूसरी नदियां भी कहेंगी ‘मी टू’

मी टू अभियान पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती का बड़ा बयान, बोलीं गंगा-यमुना की सफाई के बाद देश-दुनिया की बाकी नदियां भी कहेंगी ‘मी टू’।

नई दिल्लीOct 11, 2018 / 09:28 am

धीरज शर्मा

uma

#metoo भाजपा नेता उमा भारती का बड़ा बयान, गंगा की सफाई के बाद दूसरी नदियां भी कहेंगी ‘मी टू’

नई दिल्ली। तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद के बाद देशभर में शुरू हुए मी टू अभियान पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। उमा भारती ने इसे देश की नदियों से जोड़ दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि गंगा यमुना की सफाई का मिशन पूरा होने के बाद देश-दुनिया की बाकी नदियां भी ‘मी टू’ का आह्वान करेंगी। उमा भारती ने कहा कि नदी और महिलाओं के आगे बढ़ने में कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए। आपको बता दें कि #MeToo आंदोलन यौन उत्पीड़न और यौन हिंसा के खिलाफ एक अभियान है जो सोशल मीडिया पर फैला हुआ है। देश में विभिन्न क्षेत्रों की कई हस्तियों के नाम ऐसे मामलों में आने से तूफान मचा हुआ है।
‘तितली’ का सायाः स्कूल-कॉलेज बंद, कई ट्रेनें रद्द-कुछ के रूट और समय में किया गया बदलाव

गंगा के लिए न्यूनतम प्रवाह, जिसे उसके रास्ते में विभिन्न स्थानों पर बनाये रखना है, पर एक सरकारी अधिसूचना का जिक्र करते हुए भारती ने कहा कि जब तक दुनिया के सबसे बड़े जलाशयों में से एक इस नदी की समस्याएं समझी नहीं जातीं, उसकी दुश्वारियों का निवारण नहीं हो सकता है।
मेरे लिए शुरू करो आंदोलन
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने ये भी कहा कि नदियों को बचाने के लिए देश में यह एक अहम परिघटना है। यह गंगा और यमुना से शुरू होगी और तब देश और विदेश की अन्य नदियां भी ‘मी टू’ का आह्वान देंगी यानी मेरे लिए भी आंदोलन शुरू करो। भारती ने कहा, नितिन गडकरी जी ने यह कार्यक्रम शुरू किया है और सभी नदियां ‘मी टू’ कहने लगेंगी। हम भी ऐसी ही अधिसूचना चाहते हैं। नदी और महिलाओं के आगे बढ़ने में कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए, यही संकल्प लिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गडकरी भी मौजूद थे। हालांकि जब उमा भारती से एम जे अकबर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने चु्प्पी साध ली। इस विषय पर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा।

Home / Political / #MeToo भाजपा नेता उमा भारती का बड़ा बयान, गंगा की सफाई के बाद दूसरी नदियां भी कहेंगी ‘मी टू’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो