
झारखंड में छात्रों ने विधानसभा का किया घेराव (Photo-IANS)
Jharkhand Assembly Gherao: झारखंड में विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, वाटर कैनन का इस्तेमाल और लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान कई छात्रों के चोट लगने की भी बात सामने आई है। इस पर बीजेपी ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है। एक्स पर बीजेपी दिल्ली के ऑफिसियल एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस दौरान राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल पर भी सवाल उठाया है।
एक्स पर पोस्ट करते हुए बीजेपी ने लिखा- दिल्ली के जंतर-मंतर पर तो बिल्कुल इसके विपरीत दृश्य देखने को मिला। अब आप ही सोचिए कि हम तानाशाह किसे कहते हैं?
बीजेपी ने लिखा कि छात्रों की तरफ से न तो किसी को गाली दी जा रही थी, न ही किसी पुलिसकर्मी को घायल करने के इरादे से पत्थर फेंके जा रहे थे, न ही भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे लगाए जा रहे थे और न ही पेट्रोल बम लाए गए थे। फिर छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों किया गया? राहुल गांधी, अखिलेश यादव, CJP के मालिक अरविंद केजरीवाल और छात्र कल्याण की बातें करने वाले आप सभी पाखंडियों आप लोग कहां छिपे बैठे हैं? क्या झारखंड में आपको छात्र दिखाई नहीं दे रहे हैं?
बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था। 20 जुलाई को सीजेपी के नेतृत्व में संसद चलो मार्च का आयोजन किया गया था। इस दौरान संसद के बाहर प्रदर्शनकारियों के पहुंचने पर पुलिस ने वाटर कैनन और लाठीचार्ज किया। जिसमें कई छात्रों को चोटें भी आई। साथ ही पुलिस पर पैलेट गन चलाने का भी आरोप लगा।
प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सदन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया की भी मांग की। जिससे सदन की कार्यवाही भी सुचारू रूप से नहीं चल पाई।
लेकिन अब झारखंड में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुई लाठीचार्ज को लेकर बीजेपी ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है।
Updated on:
10 Aug 2026 04:41 pm
Published on:
10 Aug 2026 04:40 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
