नई दिल्ली। कैबिनेट मंत्री आजम खां की भैंस को ढूंढने के बाद अब यूपी पुलिस के हाथ में एक मंत्री के पालतू कुत्ते को ढूंढने की भी जिम्मेदारी है। इस बार केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया ने यूपी पुलिस से अपने खोये हुए पालतू कुत्ते को ढूंढने को कहा है। आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया ने अपने पालतू कुत्ते कालू को खोजने के लिए एफआईआर दर्ज करवाई है। ये मामला उस समय सामने आया जब क ठेरिया की पत्नी मृदुला ने हरी पर्वत पुलिस स्टेशन में अपने खोये कुत्ते को लेकर रिपोर्ट लिखवाई।