27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी पर सोनिया गांधी का पलटवार, कुछ लोग सिर्फ श्रेय लेना जानते हैं

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय शांति एवं निरस्त्रीकरण तथा विकास पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Nov 19, 2018

Sonia Gandhi

पीएम मोदी पर सोनिया गांधी का पलटवार, कुछ लोग सिर्फ श्रेय लेना जानते हैं

नई दिल्ली। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमलों पर पलटवार किया है। इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह में बगैर पीएम मोदी का नाम लिए उन्हें श्रेय लेने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग काम करते हैं और कुछ लोग सिर्फ श्रेय लेना जानते हैं।

'मनमोहन सिंह ने कभी अपना प्रचार नहीं किया'

सोनिया ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ? की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कभी अपना प्रचार नहीं किया। वे सिर्फ काम पर यकीन करते रहे, कभी अपने काम का श्रेय लेने के लिए आगे नहीं आए। उन्होंने कहा कि सिंह के कार्यकाल के दौरान विश्व भर में भारत की शान बढ़ी। जब वे देश के प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला देश संकट के दौर में था। कुछ महीनों के भीतर ही उनकी नीतियों ने असर दिखाना शुरू किया। उनके कार्यकाल में देश ने सर्वाधिक आर्थिक गति हासिल की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सिंह ने अपने 10 साल के कार्यकाल में देश में आर्थिक विकास दर को सर्वाधिक ऊंचाई तक पहुंचाया और अर्थव्यवस्था की बुनियाद को मजबूत किया।

इंदिरा गांधी : जब खून से लथपथ थीं देश की प्रधानमंत्री, अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं मिली

कुछ लोग काम पर यकीन करते हैं: सोनिया

यूपीए अध्यक्ष ने कहा कि मनमोहन सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ डेढ़ दशक तक काम किया। स्वयं दस वर्ष तक प्रधानमंत्री रहे लेकिन कभी बड़ी-बड़ी बातें नहीं की और स्वयं की तारीफ करने वाले इंसान नहीं हैं। गांधी ने कहा कि उन्होंने स्वयं के लिए कभी कुछ नहीं मांगा। कुछ लोग काम करते हैं और कुछ लोग श्रेय लेते हैं। अपने पूरे संबोधन के दौरान सोनिया बैगर नाम लिए पीएम मोदी और सिंह के बीच कई बार तुलना की है।

मनमोहन सिंह को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार

सोमवार को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को देश के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय शांति एवं निरस्त्रीकरण तथा विकास पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पूर्व चीफ जस्टिस टी एस ठाकुर ने प्रदान किया। सोनिया ने कहा कि सिंह को 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की आर्थिक एवं सामाजिक विकास और विश्व में भारत की साख को बनाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

मोदी ने सोनिया पर साधा था निशाना

बता दें कि पिछले दिनों पीएम मोदी ने एक रैली कहा था कि मेरा सवाल है कि पांच साल के लिए इस परिवार से बाहर के एक व्यक्ति को अध्यक्ष बनाकर देख लीजिए। पूरे देश को मालूम है कि दलित, पीड़ित और शोषित समाज से आए हुए सीताराम केसरी को इस पार्टी ने अध्यक्ष से कैसे हटाया था? कैसे बाथरूम में बंद कर दिया गया था? कैसे दरवाजे से निकालकर फुटपाथ पर फेंक दिया गया था? इसके बाद मैडम सोनिया जी को बैठा दिया गया था।