27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस ने अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को नॉर्थ मुंबई से दिया टिकट, भाजपा के गोपाल शेट्टी को देंगी टक्कर

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस ने महाराष्ट्र की नॉर्थ मुंबई लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। मातोंडकर को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और संजय निरूपम ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। कांग्रेस में शामिल होने से पहले मातोंडकर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

2 min read
Google source verification
news

कांग्रेस ने अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने नॉर्थ मुंबई से दिया टिकट, भाजपा के गोपाल शेट्टी को देंगी टक्कर

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस ने महाराष्ट्र की नॉर्थ मुंबई लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। उर्मिला ने गुुरुवार को कांग्रेस का हाथ थामने की घोषणा की थी। मातोंडकर को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और नेताओं संजय निरूपम और मिलिंद देउड़ा ने पार्टी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। कांग्रेस में शामिल होने से पहले मातोंडकर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। तभी से माना जा रहा था कि उर्मिला कांग्रेस के टिकट पर नॉर्थ मुंबई सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि शुक्रवार को पार्टी ने इसकी घोषणा करते हुए उनको इस प्रतिष्ठित सीट से प्रत्याशी बनाने का ऐलान कर दिया। उर्मिला यहां भाजपा के उम्मीदवार गोपाल शेट्टी को टक्कर देंगी।

भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी माधुरी दीक्षित? पूछने पर अभिनेत्री ने दिया यह जवाब

दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को लेकर पहले से ही राजनीतिक गलियारे में चर्चा गरम थी। इस बात की अटकलें भी पहले से लगाई जा रही थीं कि वह कांग्रेस के टिकट पर मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। फिल्म 'मासूम' (1983) की बाल कलाकार और 'रंगीला' से बॉलीवुड में अपनी धाक जमानेवाली उर्मिला का अब मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट फाइनल हो चुका है।

अभिनंदन मामले में पीएम मोदी का आरोप— विपक्षी दलों ने पुलवामा हमले में षड्यंत्र रचा

आपको बता दें कि मुंबई की छह लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा, और इसी दिन राज्य की 17 अन्य सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। अब उर्मिला का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगा। इस सीट को भाजपा का गढ़ और शेट्टी को अपराजेय माना जाता है। हालांकि बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने वर्ष 2004 में पूर्व पेट्रोलियम मंत्री राम नाईक को पराजित किया था। नाईक इस समय उत्तर प्रदेश के राज्यपाल हैं। नाईक को वर्ष 2009 में संजय निरूपम के हाथों फिर हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन वर्ष 2014 में भाजपा लहर में शेट्टी ने निरूपम को पराजित कर दिया।