11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विहिप के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कोकजे बोले- राम मंदिर निर्माण ही हमारा लक्ष्य

विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा कि भव्य राम मंदिर का निर्माण, गौ रक्षा और गौरवशाली हिंदू समाज का एकीकरण ही हमारा लक्ष्य है।

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Apr 18, 2018

VHP president

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने भी पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के प्रण को दुहराया है। कोकजे ने कहा कि 'भव्य राम मंदिर का निर्माण, गौ रक्षा और गौरवशाली हिंदू समाज का एकीकरण' ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों का चेहरा बदला है लेकिन उद्देश्य और एजेंडा वही है।

ये भी पढ़ें: प्रवीण तोगड़िया का मोदी पर निशाना, अयोध्या में बाबरी मस्जिद बनाने के लिए बने हैं प्रधानमंत्री?

'राम मंदिर और हिंदू समाज का एकीकरण लक्ष्य'
स्वागत समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा कि भव्य राम मंदिर का निर्माण, गौ रक्षा और गौरवशाली हिंदू समाज का एकीकरण ही हमारा लक्ष्य है। संगठन के पदाधिकारियों का चेहरा बदला है लेकिन उद्देश्य और एजेंडा वही है।

अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी: कोकजे
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि '1964 में चिन्मयानन्द जी महाराज, परम पूज्य श्री गुरूजी, के. एम. मुंशी और बड़ोदरा के जयचंद्र बारिया जैसे श्रेष्ठ महापुरुषों के करकमलों द्वारा स्थापित विश्व हिंदू परिषद ने अब तक हिंदू हितों के लिए अनगिनत कार्य किए हैं। लेकिन सेवा, समता, समानता, समरसता, सदभाव, संस्कार के साथ विधवा, परित्यक्ता व बुर्जुगों की सुरक्षा और उनके प्रति सम्मान जैसे अनेक विषयों पर अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है जिसकी जिम्मेदारी हमारी इस नई टोली के कंधों पर है।'

'भव्य राम मंदिर निर्माण का समय निकट'
विहिप के नवनिर्वाचित कार्याध्यक्ष एडवोकेट आलोक कुमार ने कहा कि आज मुझे अयोध्या की पावन श्रीराम जन्मभूमि पर एक बार लहू-लुहान हुए अशोक सिंहल जी के उस रौद्र रूप का स्मरण हो रहा है। देश के हजारों गांव से पूजित राम शिलाएं और गढ़े-गढ़ाए पत्थर, खंभे इत्यादि मंदिर की भव्यता की प्रतीक्षा में हैं। अयोध्या में जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का समय निकट आ रहा है। चाहे न्यायालय के निर्णय से बने या संसदीय कानून से लेकिन हमारा संकल्प है कि मंदिर वहीं और उसी प्रारूप में लोगों द्वारा जल्द ही बनकर रहेगा।