27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
VIDEO: भाजपा अलवर उत्तर व दक्षिण के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा आज 
Play video

VIDEO: भाजपा अलवर उत्तर व दक्षिण के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा आज 

अलवर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अलवर उत्तर और दक्षिण के जिला अध्यक्षों की घोषणा शनिवार को पार्टी कार्यालय में की जाएगी। इसको लेकर पार्टी कार्यालय में चहल-पहल तेज हो गई है।
Google source verification

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अलवर उत्तर और दक्षिण के जिला अध्यक्षों की घोषणा शनिवार को पार्टी कार्यालय में की जाएगी। इसको लेकर पार्टी कार्यालय में चहल-पहल तेज हो गई है। पार्टी के प्रांतीय चुनाव संयोजक नारायण पंचारिया द्वारा सर्वसम्मति से नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। जानकारी के अनुसार, नाम लगभग फाइनल हो चुके हैं और अब सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है।फिलहाल अलवर उत्तर के जिला अध्यक्ष उम्मेद भाया और अलवर दक्षिण के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता हैं। उनके स्थान पर नए चेहरों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस घोषणा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्सुकता का माहौल है। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से संगठन को और मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में सहायता होगी।

यह भी पढ़ें:
VIDEO: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ‘नॉव योवर आर्मी’ कार्यक्रम में युवाओं को किया प्रेरित