
LIVE: ममता के गढ़ में बोले पीएम नरेंद्र मोदी, बंगाल की माटी को मेरा प्रणाम
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना के ठाकुर नगर में रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में हालात बहुत खराब हैं उन्होंने को कहा कि रैली में आई भीड़ को देख यह समझ आ रहा कि दीदी हिंसा पर क्यों उतारू हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। अब किसानों के खाते में 6000 रुपए आएंगे। इसके लिए बजट में 12 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही किसानों और बिचौलियों के बीच के सिंडीकेट को भी खत्म कर दिया गया है।
रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। इसके बाद पीएम मोदी बर्दवान के दुर्गापुर में रैली करेंगे आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले दुर्गापुर में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल, यह मारपीट पीएम मोदी के पोस्टर को लेकर हुआ। रैली स्थल के करीब पीएम मोदी के पोस्टर के ऊपर ममता के पोस्टर लगाने का आरोप है। जानकारी मिली है कि कई स्थानों पर पीएम मोदी के पोस्टर पर किचड़ भी फेंका गया।
नागरिकता कानून का समर्थन
रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि दुनिया के विभिन्न देशों अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश में जुल्म और अत्याचार की वजह से लोगों को अपना घर छोड़कर भारत आना पड़ा। ऐसे में कभी हिंदुओं को आना पड़ा तो कभी जैनियों को तो कभी पारसियों को। ऐसे लोगों भारत में रहने का अधिकार दिया जाना चाहिए। यही कारण है कि सरकार नागरिकता का कानून लेकर आई है। पीएम मोदी ने लोगों से भी नागरिकता कानून का समर्थन करने की अपील की।
Updated on:
02 Feb 2019 02:24 pm
Published on:
02 Feb 2019 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
