25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: राजद के पूर्व सासंद शहाबुद्दीन के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

यहां शहर के टाउन थाना क्षेत्र के दखिन टोला में अपराधियों ने एक शख्स की गोली बरसाकर हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 2 Feb 2019, 1:42 PM IST

news

बिहार: राजद के पूर्व सासंद शहाबुद्दीन के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

नई दिल्ली। बिहार के सीवान से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां शहर के टाउन थाना क्षेत्र के दखिन टोला में अपराधियों ने एक शख्स की गोली बरसाकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक की शिनाख्त हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी युसूफ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युसुफ पूर्व राजद सांसद शहाबुद्दीन के पुत्र का बेहद नजदीकी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युसुफ के साथ यह वारदात दखिन टोला में हुई। गोली उसके सीने में लगी है, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

बजट 2019: विपक्ष की आलोचनाओं पर जेटली का जवाब, किसानों को अब इनकम सपोर्ट

युसूफ को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों तो घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने युसूफ को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। युसुफ की हत्या की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में कोहराम मच गया। शहर व प्रतापपुर से सैकड़ों की तदाद में लोग सदर हॉस्पिटल जा पहुंचे। यहां पहुंचकर गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला तूल पकड़ते देख टाऊन थाना, मुफस्सिल थाना व सराय ओपी की पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और सख्ती दिखाते ही भीड़ पर काबू पाया।

बिहार: कोर्ट में तलाक पर सुनवाई के दौरान गायब रहे तेज प्रताप और ऐश्वर्या, परिवार ने साधी चुप्पी

हत्या के कारणों का अभी पता कुछ पता नहीं

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर भी भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं, हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान नवीनचंद्र झा व एएसपी कांतेश मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ हॉस्पिटल पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि हत्या के कारणों का अभी पता कुछ पता नहीं चल पाया है।