ज्योतिरादित्य भी राहुल के उसी तरह करीबी माने जाते रहे हैं। थोड़ा इतिहास के पन्नों को पलटें तो इन दोनों के ही पिता भी कांग्रेस में ना सिर्फ कद्दावर नेता थे, बल्कि राहुल के पिता राजीव गांधी के उतने ही करीबी भी थे। राहुल की ही तरह राजीव गांधी के सामने भी सीएम की च्वाइस को ले कर ऐसा ही एक मोड़ आया था, जहां उन्हें अपना एक राज्य बचाने के लिए अपनी व्यक्तिगत पसंद तो पीछे छोड़ना पड़ा था।