7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक के पूर्व सीएम बी.एस. येदियुरप्पा का बयान, “राहुल गांधी को ड्रग एडिक्ट और पैडलर कहना ठीक नहीं”

कर्नाटक के पूर्व सीएम बी.एस. येदियुरप्पा ने कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस के राहुल गांधी को ड्रग एडिक्ट और पैडलर कहने को ठीक नहीं बताया है।

2 min read
Google source verification
Yediyurappa condemns karnataka BJP Chief drug addict remark on Rahul Gandhi

Yediyurappa condemns karnataka BJP Chief drug addict remark on Rahul Gandhi

नई दिल्ली। हाल ही में कर्नाटक में बीजेपी अध्यक्ष नलीन कुमार कतील ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को ड्रग एडिक्ट और पैडलर बताया था। उनके इस बयान ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया। अब इस मुद्दे पर कर्नाटक के पूर्व सीएम बी.एस. येदियुरप्पा ने बयान दिया है। येदियुरप्पा ने नलीन कुमार के इस बयान को ठीक नहीं बताया है और कहा है कि किसी को भी इस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

आपको बता दे कि मंगलवार को आयोजित बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक सभा में कर्नाटक में बीजेपी अध्यक्ष नलीन कुमार कतील ने कहा था, "राहुल गांधी कहते है कि वह कांग्रेस के अध्यक्ष बनेंगे। मुझे बताइए राहुल गांधी क्या है? राहुल एक ड्रग एडिक्ट और ड्रग पैडलर है। मैं यह नहीं कह रहा, ये सब न्यूज़ रिपोर्ट्स में सामने आया था। राहुल कांग्रेस पार्टी चलाने में सक्षम नहीं है। जो लोग एक पार्टी नहीं चला सकते, वो लोग इस देश को कैसे चलाएंगे?"

येदियुरप्पा ने कहा, "इतनी अपमानजनक भाषा नहीं बोलनी चाहिए"

इसी विषय पर बात करते हुए येदियुरप्पा ने नलीन कुमार के इस बयान को ठीक नहीं बताया है। विजयपुरा जिले में उपचुनावी कैंपेन के दौरान एक सभा में येदियुरप्पा ने कहा, "राहुल गांधी को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयान ठीक नहीं था। किसी को भी इतनी अपमानजनक भाषा नहीं बोलनी चाहिए।"