27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Automobile / Popular Cars & Bikes / तेज प्रताप यादव ने खरीदी ये खास रेसर Bike, खूबियां जानकर उड़ जाएंगे होश

तेज प्रताप यादव ने खरीदी ये खास रेसर Bike, खूबियां जानकर उड़ जाएंगे होश

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्रीतेज प्रताप यादव ने रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 535 कैफे रेसर ( Royal Enfield Continental GT 535 Cafe Racer ) खरीदी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 17 Sep 2018, 8:34 AM IST

Royal Enfield Continental GT 535 Cafe Racer

तेज प्रताप यादव ने खरीदी ये खास रेसर Bike, खूबियां जानकर उड़ जाएंगे होश

भारत में रॉयल एनफील्ड की बाइक्स को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और इसकी दीवानगी आपको सड़कों पर आसानी से नजर आ सकती है। रॉयल एनफील्ड भारत में वो बाइक है जो कि आम लोगों से लेकर खास लोगों को भी पसंद आती है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने हाल ही में रॉयल एनफील्ड की एक दमदार बाइक खरीद कर ये बता दिया कि ये बाइक सभी को पसंद आती है। आइए जानते हैं कैसी तेज प्रताप की नई बाइक और कैसे हैं उसके फीचर्स।

ये भी पढ़ें- टाटा सफारी और महिंद्रा एक्सयूवी 500, खरीदने से पहले यहां जानें कौन सी है बेस्ट

तेज प्रताप यादव ने रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 535 कैफे रेसर ( royal enfield Continental GT 535 Cafe Racer ) खरीदी है। इस बाइक को बचे हुए स्टॉक से खरीदा गया है, क्योंकि रॉयल एनफील्ड ने इस साल की शुरुआत में अपनी ये फ्लैगशिप बाइक भारत में बंद कर दी है।

ये भी पढ़ें- Hyundai Verna को धूल चटाएगी Nissan की ये सस्ती सेडान, बेहद कम कीमत में मिलेगा Audi वाला लुक

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 535 सीसी का फोर स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 29.1 बीएचपी की पावर और 44 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स से लैस ये बाइक काफी ज्यादा दमदार है।

ये भी पढ़ें- महज 3.31 लाख रुपये वाली Maruti Suzuki की इस कार पर मिल रहा 62 हजार का डिस्काउंट

लुक की बात की जाए तो इस बाइक का लुक काफी अट्रैक्टिव है। इसमें सिंगल सीट, स्पॉर्टी रियर काउल, दमदार हैडलाइट, नया फ्यूल टैंक दिया गया है जो कि इसके लुक को काफी शानदार बनाता है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.11 लाख रुपये है।