24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon से पहले राजस्थान के सबसे शक्तिशाली सांपों में होती है घंटों तक जंग, हारने वाले को करना पड़ता है यह काम, जानिए वजह

Rat Snake Fight: धामण प्रजाति का सांप विषहिन और शर्मिला होता है। इसको चूहे अधिक पसंद होते है। इसी कारण इसे रेट स्नैक कहा जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 3 Jun 2025, 2:03 PM IST

अरनोद के निकट कनाड़ में नर धामण सांप (फोटो: पत्रिका)

Rajasthan News: अमुमन कई जीव-जंतुओं में अपने क्षेत्र के लिए जंग होती है। इसी प्रकार की जंग धामण प्रजाति के नर सांपों में होती है। जो मानसून से पहले इन दिनों देखी जा सकती है। यह समय इस सांप के प्रजाति के लिए प्रजनन से ठीक पहले का है। इस समय होने वाली जंग कई घंटों तक चलती है। धामण प्रजाति का सांप जिसे रेट स्नैक के नाम से जाना जाता है। इसके नर सांपों में होने वाली जंग को कई लोग यह भ्रम होता है यह नर-मादा है, जो मेटिंग करते है। जबकि सच यह है कि दोनों सांप नर होते है जो अपने क्षेत्राधिकार और उस एरिए में मादा पर अपना कब्जा और उस इलाके में अपना हक जताने के लिए करते है।

धामण प्रजाति का सांप विषहिन और शर्मिला होता है। इसको चूहे अधिक पसंद होते है। इसी कारण इसे रेट स्नैक कहा जाता है। चुंकि यह जहरीला नहीं होता है और चूहे का सफाया करता है। ऐसे में यह किसानों का मित्र कहलाता है। वाइल्ड लाइफ एंड एनिमल रेस्क्यू सोयायटी के संस्थापक रेस्क्यूअर लवकुमार जैन का कहना है कि धामण सांप किसानों का मित्र है और यह जहरीला नहीं होता है। ऐसे में इसका संरक्षण करना चाहिए। वहीं खेतों में यह चूहे का सफाया करता है। इस कारण फसलों की सुरक्षा के लिए सहायक है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश के साथ हुई एंट्री! 3-4-5 जून के लिए आया तेज़ तूफान और भारी बारिश का IMD ALERT

राजस्थान का सबसे शक्तिशाली सांप

धामण सांप राजस्थान के सबसे शक्तिशाली सांप है। यह अपने वजन चार-पांच किलो का होता है। इसकी मांशपेशियां शक्तिशाली होती है। इसकी शक्ति वजन से सात-आठ गुना तक पकड़ होती है। इसका रंग भूरा, हल्का मटमैला, खाकी कलर का होता है।

संरक्षित सूची में रेट स्नैक

यह सांप वन्यजीव अधिनियम 1972 की अनुसूचि दो/दो के तहत संरक्षित है। इसके शिकार पर सात वर्ष की सजा का प्रावधान भी है।

इन दिनों नर धामण सांप में वर्चस्व की जंग देखी जा सकती है। जो कई घंटों तक चलती है। इसमें हारने वाले सांप को वह इलाका छा़ेडना पड़ता है। इसके बाद जीतने वाले सांप का संबंधित इलाके पर और वहां पाई जाने वाली मादा धामण पर हक हो जाता है।

देवन्द्र मिस्त्री, वन्यजीव विशेषज्ञ, उदयपुर

यह भी पढ़ें : सांप ने 6 बार डसा, 5 साल की उम्र से शुरु किया था सांप पकड़ना, अब तक लाखों पकड़े

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग