24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश के साथ हुई एंट्री! 3-4-5 जून के लिए आया तेज़ तूफान और भारी बारिश का IMD ALERT

IMD Weather Forecast And Heavy Rain Warning: बारां में भी सुबह से प्री-मानसून की बारिश हो रही है जिससे सुबह-सुबह मौसम खुशनुमा हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 3 Jun 2025, 10:52 AM IST

राजस्थान में 4 घंटे में 3 इंच बारिश (फोटो: पत्रिका)

Pre-Monsoon Entry With Torrential Rain: राजस्थान के हाड़ोती क्षेत्र में सुबह से ही मौसम ठंडा और खुशनुमा बना हुआ है। कोटा संभाग के कई जिलों में बारिश भी शुरू हुई जिसका असर साफ़ नजर आ रहा है। कोटा के झालावाड़ जिले के झालरापाटन में तड़के 3:45 बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई। जिससे रातभर की तेज गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश का ये क्रम सुबह 8 बजे तक लगातार जारी रहा जिससे आमजन प्रभावित हुआ। तहसीलदार नरेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे तक सवा चार घंटे में 81 मिलीमीटर वर्षा हुई। यानी की 4 घंटे में सवा तीन इंच बारिश हो गई।

बारां में भी हुई प्री-मानसून की बारिश

वहीं बारां के कस्बाथाना, केलवाड़ा, जलवाड़ा और शाहाबाद में भी सुबह से प्री-मानसून की बारिश हो रही है जिससे सुबह-सुबह मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि कई जगहों पर से विद्युत-आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी हुई।

एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार आज एक पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र के ऊपर वायुमंडल के मध्य स्तरों में अवस्थित है। हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की खाड़ी से नमी की आपूर्ति भी हो रही है। जिसके कारण वर्तमान में राजस्थान के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से नीचे दर्ज किए जा रहे हैं।

IMD Weather पूर्वानुमान और चेतावनी

मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में 2 से 4 जून के दौरान तेज आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। विभाग ने पूर्वानुमान और चेतावनी जारी करते हुए बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर कोटा, उदयपुर, जोधपुर, संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, अंधड़ (50-60Kmph) के साथ मध्यम से तेज बारिश दर्ज होने की प्रबल संभावना जताई है।

जिसके साथ ही कहीं-कहीं तो वज्रपात और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। हालांकि आंधी बारिश की गतिविधियों में 5 जून से गिरावट दर्ज होने की संभावना भी है।

यह भी पढ़ें : 40 KMPH की रफ्तार से आए तेज अंधड़ और बारिश ने ले ली महिला की जान, गांव में मचा कोहराम

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग