5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना लॉकडाउन के बीच यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत

कोरोना लॉकडाउन ( Corona Lockdown ) के बीच प्रतापगढ़ शहर के हाई स्कूल रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा ( Road Accident In Pratapgarh ) सामने आया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

प्रतापगढ़
कोरोना लॉकडाउन ( Corona Lockdown ) के बीच प्रतापगढ़ शहर के हाई स्कूल रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा ( Road Accident In Pratapgarh ) सामने आया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही बाइक सवार की मृत्यु हो गई। यह हादसा इतना खतरनाक था कि देखने वालों की आंखें नम हो गईं।

यह है पूरा मामला ( Pratapgarh News )

घटना के दौरान मौके पर लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक कृषि मंडी में गेहूं लेकर तेज रफ्तार के साथ जा रहा था। इस दौरान उसने सामने से चल रही बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही बाइक सवार की मृत्यु हो गई। टक्कर मारने के दौरान सड़क किनारे खड़ी एक फोर व्हीलर को भी ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। इस दौरान ट्रैक्टर की ट्रॉली में पड़े गेहूं भी सड़क पर बिखर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। आरोपी की पुलिस तलाश में जुट गई है।

यह खबरें भी पढ़ें...

बेटा पैदा हुआ तो 5 गांवों में बांट आया बताशे-लड्डू, अब खुद निकला पॉजिटिव तो चारों ओर मचा हड़कंप

'लॉकडाउन के दौरान एक लाख जवानों का बल प्रदेश में है तैनात, नियम तोड़ने वाले 10 हजार से अधिक गिरफ्तार'



Covid-19 से डर के चलते SMS अस्पताल में नहीं आ रहे थे आम बीमारियों के मरीज, अब सरकार ने की ये व्यवस्था