
Pratapgarh Fake liquor
विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं। आबकारी विभाग सक्रिय हो गया है। मुखबिर की सूचना पर प्रतापगढ़ आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। आबकारी टीम को मौके पर भारी मात्रा में नकली शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। जिला आबकारी अधिकारी योगेश श्रीवास्तव ने बताया, आबकारी विभाग को मुखबिर से जिले के बड़ी साखथली क्षेत्र में नकली शराब बनाने की सूचना मिली थी। इस पर प्रतापगढ़ आबकारी इंस्पेक्टर रमेश चौधरी की अगुवाई में धरियावद और छोटी सादड़ी की टीमों के साथ बड़ी साखथली गांव में सुभाष धाकड़ के खेत पर दबिश दी। यहां आबकारी टीम को देसी शराब के 45 हजार खाली पव्वे, ढाई हजार अंग्रेजी शराब के खाली पव्वे के साथ भारी तादाद में ढक्कन और पैकिंग का सामान मिला। इसके साथ ही टीम ने यहां एक ड्रम में नकली शराब बनाने के काम आने वाला 10 लीटर स्पिरिट भी बरामद किया।
एक आरोपी गिरफ्तार, मध्य प्रदेश का है संचालक
आबकारी टीम ने मौके से एक आरोपी सुभाष धाकड़ को भी गिरफ्तार किया। टीम की प्रारंभिक पूछताछ में इस फैक्ट्री के संचालन में मध्य प्रदेश के जावरा निवासी एक व्यक्ति का भी नाम सामने आया है। इसके बारे में टीम छानबीन कर रही है। जिला आबकारी अधिकारी योगेश श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें - चक्काजाम : राजस्थान में आज रात 12 बजे से नहीं चलेंगी बसें, जानें वजह
यह भी पढ़ें - दौसा में ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी जोड़े की मौत, लड़की के परिजन बिलख-बिलख रोए
Updated on:
11 Sept 2023 01:30 pm
Published on:
11 Sept 2023 01:29 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
