20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा में ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी जोड़े की मौत, लड़की के परिजन बिलख-बिलख रोए

Lovers die : दौसा जिले से एक बड़ी खबर। कोलवा स्टेशन के पास अलसुबह प्रेमी जोड़े ट्रेन के आगे कूद गए। जिससे उनकी मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
bandikui.jpg

Lovers die

दौसा के कोलवा रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह 3 बजे एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूद जान दे दी है। सूचना पर मौके पर पहुंची कोलवा थाना पुलिस ने प्रेमी जोड़े के शव को बांदीकुई अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए दिया है। जीआरपी का क्षेत्र होने के कारण जीआरपी बांदीकुई भी घटनास्थल पर पहुंची। मृतक युवक की पहचान दौसा के गणेशपुरा निवासी श्याम सुंदर सैनी के रूप में हुई है। दूसरी ओर मृतका की पहचान सिंडोली के मालियों की ढाणी निवासी प्रियंका सैनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रियंका सैनी बीती रात करीब 12 बजे से घर से बिना कुछ बताए निकल गई। परिजनों की इसकी जानकारी होने के बाद उन्होंने उसकी काफी तलाश की। थक हार कर उन्होंने पुलिस का सहारा लिया। लड़की के परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम में लड़की के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई और लड़की की तलाश में जुट गई।

पुलिस जांच में चलेगा वास्तविक कारणों का पता

इसी बीच रेलवे लाइन पर एक लड़के और लड़की की सुसाइड की सूचना आई। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पर पता चला कि पुलिस जिस लड़की तलाश में थी रीब 3 बजे ट्रेन के आगे कूदकर प्रियंका और उसके साथी ने सुसाइड कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद सामने आ सकेगा।

यह भी पढ़ें - नागौर में बस और ट्रेलर में भीषण टक्कर, 4 की मृत्यु 12 से अधिक घायल

यह भी पढ़ें - जयपुर में 20 दिन से छात्र लापता, पुलिस का पिता से अमानवीय जवाब, बोली - ढूंढ़ कर हमें बता देना