8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : नागौर में बस और ट्रेलर में भीषण टक्कर, 4 की मृत्यु 12 से अधिक घायल

Bus and Trailer Road Accident in Nagaur : नागौर में रविवार सुबह बस और ट्रेलर में भीषण टक्कर हुई। जिसमें 4 की मौके पर मृत्यु हो गई। 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल 2 का जेएलएन अस्पताल जोधपुर भेजा गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 10 Sep 2023, 11:03 AM IST

nagaur_1.jpg

नागौर में बस और ट्रेलर में भीषण टक्कर

नागौर से एक बड़ी खबर। नागौर में सुबह-सुबह बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। नागौर में रविवार सुबह बस और ट्रेलर में भीषण टक्कर हुई। यह सड़क दुर्घटना नागौर के अमरपुरा गांव के पास हुआ। बस-ट्रेलर की टक्कर में 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दो ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। साथ ही इस सड़क हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। गंभीर रुप से घायल 2 को जेएलएन अस्पताल जोधपुर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद मौके पर उपस्थित लोग मदद को दौड़े। इसके बाद इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के तुरंत बाद पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची। शवों को जीएलएन अस्पताल में रखवाया गया। पुलिस जांच में जुटी है।

हादसे के बाद से घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। आस-पास के लोग हादसे में घायल लोगों को बस से बाहर निकलने में जुट गए। दो शवों की पहचान हो गई है। पुलिस दो शवों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें - चूरू के सरदारशहर भानीपुरा में कार-ट्रोले की जबरदस्त भिड़ंत, सांडवा थाना SHO की मृत्यु

यह भी पढ़ें - भीलवाड़ा में कार-ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, नाथद्वारा जा रहे कार सवार 4 श्रद्धालुओं की मृत्यु