14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pratapgarh Road Accident: जियारत से लौट रहे दादा-पोती की मौत, 8 लोग घायल, परिवार में मातम

Pratapgarh Road Accident: प्रतापगढ़ के पीपलखूंट थाना क्षेत्र में NH-56 पर क्रूजर और ट्रेलर की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे और गलियाकोट से जियारत कर लौट रहे थे। गंभीर घायल महिला को उदयपुर रेफर किया गया।

2 min read
Google source verification
Pratapgarh Road Accident

Pratapgarh Road Accident News (Patrika Photo)

Rajasthan, Pratapgarh Road Accident: प्रतापगढ़: चित्तौड़गढ़-बांसवाड़ा नेशनल हाइवे-56 पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। पीपलखूंट थाना क्षेत्र के लांबा डाबरा गांव (कटारो का खेड़ा) के पास एक तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े पत्थरों से भरे ट्रोले में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जियारत कर लौट रहा था परिवार

पुलिस के अनुसार, प्रतापगढ़ निवासी सादिक बोहरा अपने परिवार के साथ डूंगरपुर के गलियाकोट में जियारत करने गए थे। रात करीब 11 बजे जब पूरा परिवार क्रूजर से वापस प्रतापगढ़ लौट रहा था, तभी लांबा डाबरा के पास चालक की लापरवाही के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रोले से टकरा गई।

दो दिन पहले हुई सगाई की खुशियां मातम में बदलीं

हादसे में सादिक अब्बास (86 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उनकी 19 वर्षीय पोती सायरा बोहरा ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने रोते हुए बताया कि मृतका सायरा की महज दो दिन पहले ही सगाई हुई थी, जिससे घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को बिखेर कर रख दिया।

घायलों की स्थिति

हादसे में जायरा बोहरा (55), सकीना बोहरा (20), अलजिया बोहरा (20), कुलसुम बोहरा (70) और ड्राइवर अजय सिंह (30) घायल हुए हैं। इनमें से जायरा बोहरा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उदयपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में जारी है।

हाइवे पर लगा लंबा जाम, प्रशासन के खिलाफ आक्रोश

हादसे की सूचना मिलते ही पीपलखूंट थानाधिकारी छबिलाल और डीवाईएसपी सुनील जाखड़ पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद नेशनल हाइवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारु कराया। मृतकों के शवों को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में बोहरा समाज के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग