3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन हैं राजकुमारी रत्ना सिंह जिन्हे कांग्रेस ने बनाया इस वीआईपी सीट पर उम्मीदवार

प्रतापगढ़ से तीन बार सांसद रह चुकीं हैं रत्ना

less than 1 minute read
Google source verification
up news

कौन हैं राजकुमारी रत्ना सिंह जिन्हे कांग्रेस ने बनाया इस वीआईपी सीट पर उम्मीदवार

प्रतापगढ़. बुधवार को कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में 21 प्रत्याशियों का नाम है। कांग्रेस ने प्रतापगढ़ से राजकुमारी रत्ना सिंह को प्रत्याशी बनाया है। राजकुमारी रत्ना सिंह पहले भी तीन बार विजय हासिल कर चुकी हैं। वो यहां से 1996, 1999 और 2009 में सांसद चुनी गईं थी। अब एक बार फिर कांग्रेस ने रत्ना पर भरोसा जताया है।

कौन हैं रत्ना सिंह

रत्ना सिंह का जन्म 29 अप्रैल 1959 को हुआ। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्य हैं। रत्ना सिंह के पिता राजा दिनेश सिंह भी प्रतापगढ़ से सांसद व पूर्व विदेश मंत्री रहे हैं। रत्ना सिंह ने कॉमर्स से स्नातक की पढ़ाई किया, इनका विवाह जय सिंह सिसोदिया के साथ हुआ। रत्ना सिंह कालाकांकर रियासत की वंशज हैं। उनके पिता दिनेश सिंह इंदिरा गांधी के करीबी थे। नेशनल इलेक्शन वाच के अनुसार राजकुमारी रत्ना सिंह की कुल संपत्ति 67 करोड़ 82 लाख रुपये है। कुल मिला जुलाकर कांग्रेस एक बार फिर उन्ही पुराने चेहरे पर दाव लगाया है जिसके सहारे उसे 2004 और 2009 में सत्ता की चाबी मिली थी।

किसे कहां से मिली टिकट

इन प्रत्याशियों को मिला टिकट प्रतापगढ़ से राजकुमारी रत्ना सिंह , मिर्जापुर से ललितेश त्रिपाठी, फतेहपुर स राकेश सचान लालगंज से पंकज मोहन सोनकर को उम्मीदवार बनाया गया है। प्रतापगढ़ सीट से राजकुमारी रत्ना सिंह के चुनाव लडऩे से राजा भैया की परेशानी बढ़ गयी है। पहले ही इस सीट पर मायावती ने सपा गठबंधन के तहत प्रत्याशी उतराने की तैयारी की है अब कांग्रेस प्रत्याशी की सूची जारी होने के बाद से चुनावी लड़ाई दिलचस्प हो गयी है।