
बस में लूट
प्रतापगढ़. यूपी के प्रतापगढ़ में बदमाशों ने सरकारी बस को रोककर लूटपाट की। बस परिचालक से लूटकर बदमाश फरार हो गए। यात्रियों से भी लूट की आशंका जतायी गयी है। बताया गया है कि दिल्ली से बादशाहपुर जा रही सरकारी बस लालगंज कोतवाली अन्तर्गत गहरी मोड़ पर पहुंची थी कि वहीं बाइक पर बैठे चार बदमाशों ने बस रुकवा दी। बस में उस समय कुल तीन यात्रि दिल्ली से जबकि दो राय बरेली से बैठे थे। बदमाशों ने बस में घुसकर लूट शुरू कर दी। बदमाशों ने ड्राइवर से 1500 रुपये, पर्स, पे बिल, आसट्रैक, टिकट, सहित बैग में रखे 41 हजार रुपये लूट लिये। साथ ही दो यात्रियों से एक का मोबाइल और दूसरे का 600 रुपया भी छीन लिया। लालगंज कोतवाली में इकी रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।
By Sunil Somvanshi
Published on:
12 Jul 2018 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
