13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pratapgadh News: तहसील में…जालीदार बा तोहार कुर्ती, डांसर के साथ नशे में थिरके तहसीलकर्मी…खूब उड़े नोट

Pratapgarh News : प्रतापगढ़ से एक चर्चित खबर है, यहां एक तहसीलदार के विदाई समारोह में ऐसा महफिल जमा कि अब DM ने मामले पर जांच बैठा दी है। तहसीलदार को विदाई देने का अंदाज बड़ा फूहड़ था।जब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो डीएम साहब ने जांच के आदेश दिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

जिले के लालगंज में तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह के रिटायर्ड होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें बार-बालाओं को बुलाया गया। उनके साथ लेखपाल और अन्य स्टाफ ने भी डांस किया। बालाओं पर रुपए लुटाए।इसका वीडियो सामने आने के बाद डीएम ने नोटिस जारी कर दी।

कार्यक्रम के दौरान SDM नैन्सी सिंह, CO राम सूरत समेत कई सीनियर अफसर मौजूद रहे।बताया जा रहा है कि कार्यक्रम तहसीलदार की विदाई का था। मगर, कुछ राजस्व कर्मियों ने महिला डांसर को भी बुला लिया। महिला डांसर के अश्लील डांस पर कर्मचारियों ने भी डांस किया।

लखनऊ से बुलाई गई थी डांसर

पूरा मामला 30 सितंबर का है। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार इस दिन रिटायर हो रहे थे। तहसील और राजस्व कर्मचारियों ने सोमवार दोपहर बाद विदाई समारोह आयोजित किया। प्रोग्राम में डांस करने के लिए लखनऊ की बार डांसर को भी बुलाया गया।देर रात कार्यक्रम में भोजपुरी गानों पर महिला डांसर्स ने डांस किया। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष केके सरोज सहित अन्य राजस्वकर्मी स्टेज पर चढ़ गए। डांसरों के साथ ठुमके लगाए। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। कई कर्मचारी शराब के नशे में थे।

डीएम ने नोटिस जारी किया, कहा-एक्शन होगा

कर्मचारियों के डांस का वीडियो डीएम संजीव रंजन तक पहुंच गया। फोन पर ही प्रभारी तहसीलदार को संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा- जांच करके एक्शन लीजिए। डीएम के एक्शन के बाद तहसील और राजस्व कर्मियों में हड़कंप मचा है।