28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजा भैया के नए घोड़े की इतनी कीमत की गुरुग्राम-नोएडा में विला आ जाए, ‘अश्व मगधीरा’ की जानें खासियत

Raja Bhaiya New Horse Magadhira Cost: राजा भैया के नए घोड़े की इतनी कीमत है कि गुरुग्राम-नोएडा में विला आ सकता है। जानिए 'अश्व मगधीरा' की खासियत।

2 min read
Google source verification
raja bhaiya new horse magadhira cost more than 2 crore know all about pratapgarh up news

राजा भैया के अस्तबल में शामिल हुआ 2.5 करोड़ का ‘अश्व मगधीरा’। फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

Raja Bhaiya New Horse Magadhira Cost: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनकी राजनीति नहीं बल्कि उनके शाही शौक को लेकर हो रही है। पशु-पक्षियों और खासकर घोड़ों के प्रति उनका प्रेम पहले से ही काफी चर्चित रहा है।

अस्तबल में आया नया शानदार घोड़ा

राजा भैयाके अस्तबल में अब एक नया घोड़ा शामिल हुआ है, जिसका नाम “अश्व मगधीरा” बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस घोड़े की कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये है। जानकारी के मुताबिक यह घोड़ा राजा भैया को उनके किसी करीबी ने गिफ्ट किया है।

वायरल वीडियो में दिखा राजा भैया का खास अंदाज

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राजा भैया अपने समर्थकों के बीच नए घोड़े के साथ मौजूद हैं। उन्होंने सबसे पहले अश्व मगधीरा का तिलक किया और फिर उसकी आरती उतारी।

घोड़े का मुंह भी कराया मीठा

राजा भैया ने रस्म के तौर पर घोड़े का मुंह मीठा कराया, जिसके बाद उसे उनके अस्तबल में शामिल कर लिया गया। मंगलवार को यह घोड़ा प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित बेती महल पहुंचा था।

घोड़े को देखने उमड़ी समर्थकों की भीड़

अश्व मगधीरा के पहुंचने के बाद राजा भैया के समर्थकों की भारी भीड़ महल के बाहर जुटने लगी। लोग इस खास घोड़े की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए।

दुनिया की बेहतरीन नस्लों में गिना जाता है यह घोड़ा

बताया जा रहा है कि यह घोड़ा थोरोब्रेड नस्ल का है। थोरोब्रेड नस्ल को दुनिया के सबसे बेहतरीन रेसिंग घोड़ों में गिना जाता है।

इंग्लैंड में हुई थी इस नस्ल की शुरुआत

इस नस्ल को 18वीं सदी में इंग्लैंड में विकसित किया गया था। हॉर्स रेसिंग और घुड़सवारी के लिए इस नस्ल के घोड़ों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

कीमत 15 करोड़ तक पहुंच सकती है

विशेषज्ञों के मुताबिक थोरोब्रेड घोड़ों की कीमत उनकी उम्र, रेस रिकॉर्ड और शारीरिक बनावट पर निर्भर करती है। ऐसे घोड़ों की कीमत ढाई करोड़ रुपये से लेकर 15 करोड़ रुपये तक हो सकती है।

घुड़सवारी और शाही शौक के लिए मशहूर हैं राजा भैया

राजा भैया को घुड़सवारी का बेहद शौक है। यही वजह है कि वे समय-समय पर खास नस्ल के घोड़े खरीदते रहते हैं। इससे पहले भी उन्हें एक महंगा घोड़ा गिफ्ट में मिल चुका है।

अस्तबल में मौजूद हैं दर्जनों खास घोड़े

कहा जाता है कि राजा भैया के महल में बने अस्तबल में दर्जन भर से ज्यादा घोड़े मौजूद हैं। हर घोड़े की अपनी अलग खासियत और नस्ल है, जिन्हें बेहद खास तरीके से रखा जाता है।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग