25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pratapgarh News: कुंडा के मनगढ़ गांव का नाम बदला, नया नाम कृपालु धाम मनगढ़

Pratapgarh News: मनगढ़ गांव का नाम बदल दिया गया है। यहां जगद्गुरु कृपालु महराज का जन्म हुआ था। कृपालु महराज ने देश ही नहीं, ब्लकि विदेश तक सनातन धर्म का प्रचार प्रसार किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 24 May 2023, 9:21 AM IST

Pratapgarh Mangarh village name changed now Kripalu Dham Mangarh

कुंडा के मनगढ़ गांव का नाम बदलकर कृपालु धाम मनगढ़ रखा गया है।

Pratapgarh News: प्रदेश सरकार ने प्रतापगढ़ के कुंडा तहसील में आने वाले मनगढ़ ग्राम का नाम बदल कर कृपालु धाम मनगढ़ कर दिया है। शासनादेश जारी कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव राजस्व सुधीर गर्ग ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है।

प्रतापगढ़ कुंडा तहसील स्थित मनगढ़ में जगद्गुरु कृपालुजी महाराज की ओर से बनवाया भक्तिधाम मंदिर है। इस मंदिर में राधा-कृष्ण के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। भक्ति धाम मनगढ़ बेजोड़ स्‍थापत्‍य कला का नमूना है।

केंद्र सरकार को भेजा गया था प्रस्ताव
बता दें कि प्रतापगढ़ में जन्मे जगद्गुरु कृपालुजी ने पूरी दुनिया में अपने जिले का गौरव बढ़ाया। उनके सम्मान में कुंडा हरनामगंज रेलवे स्टेशन व उनके जन्मस्थल मनगढ़ का नाम कृपालुजी के नाम पर किए जाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था।

मनगढ़ में जगद्गुरु कृपालु महराज का हुआ था जन्म
कुण्डा तहसील के मनगढ़ गांव में जगद्गुरु कृपालु महराज का जन्म हुआ था। कृपालु महराज ने देश ही नहीं, ब्लकि विदेश तक सनातन धर्म का प्रचार प्रसार किया। महराज ने कुण्डा को नई पहचान दी। कुण्डा में बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुफ्त शिक्षा, गांव में मुफ्त स्वास्थ्य सहित अनेक कार्य किया।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग