प्रतापगढ़. यूपी के देवरिया के शेल्टर होम प्रकरण के बाद यूपी के प्रतापगढ़ शेल्टर होम से 26 महिलायें के गायब होने के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई है, वहीं अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ के अष्टभुजानगर में जिस जागृति स्वाधार महिला शेल्टर होम में छापेमारी की गई थी, उसकी संचालिका भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी है। संचालिका रमा मिश्रा 2013 में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भी रह चुकी है और वह तीन साल से यह शेल्टर होम चला रही थी। मामला सामने आने के बाद इसको लेकर जल्द ही राजनीति शुरू हो सकती है ।