यूक्रेन में पढ़ाई करने गए जिले के छात्रों की संख्या आधिकारिक रूप से बढ़कर 22 हो गई है। यह संख्या अभी और बढेगी, धीरे धीरे इनकी सूचना सामने आ रही है। इनमें से सोमवार की देर रात एक छात्रा यशस्वी फ्लाइट से लखनऊ पहुंची और वहां से सड़क मार्ग से घर आई। जबकि मंगलवार की शाम मुंबई से फ्लाइट से दो छात्र वाराणसी पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से प्रयागराज आए। जबकि अभी भी यूक्रेन में छात्र अलग अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं। वापस लौटने वालों में मुंडेरा बमरौली, साकेत नगर धूमनगंज व पंडुआ प्रतापपुर बारा के छात्र शामिल हैं। बच्चों के परदेश से वापस घर पहुंचने पर इनके परिजनों ने राहत की सांस ली है।