महाकुंभ 2025: प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव, संगम में लगा सकते हैं डुबकी
Maha Kumbh 2025: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे। इसके बाद सेक्टर-16 में मुलायम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रयागराज पहुंच गए हैं। उनका चार्टर्ड प्लेन प्रयागराज एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जहां बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने जमकर अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।