उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयाग करने की बात कर चुके हैं। केशव मौर्या ने कहा था कि इलाहाबाद की पहचान तीन नदियों के संगम की वजह से है, इसलिए इसका नाम 'प्रयाग' होना चाहिए। इस बात की पूरी संभावना है कि योगी सरकार कुंभ मेले से पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयाग कर देगी।