
इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने भैंस के आगे बजाया बीम, कुलपति पर साधा निशाना
प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे छात्रसंघ संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में अनशन का 789 दिन 400% शुल्क वृद्धि के विरोध में आमरण अनशन का 14वां दिन भी जारी है। इस दिन छात्रों ने भैस के आगे बीम बजाकर कुलपति पर निशाना साधा है।
विश्वविद्यालय में छात्रों का विरोध जारी
400% फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने भैंस के आगे बीन बजा कर विरोध दर्ज किया। छात्रों का कहना था कि पिछले 2 महीनों से फीस वृद्धि के लिए चल रहे ज्ञापन व आंदोलन के माध्यम से लगातार बढ़ी हुई फीस को वापस लेने की मांग चल रही थी, परंतु जिस प्रकार भैंस के आगे कितनी भी बीन बजाई जाए उसको कुछ भी समझ में नहीं आता है।
उसी प्रकार विश्वविद्यालय की मैडम कुलपति के सामने कितनी भी कमियां कितनी भी बातें उनके सामने लाई जाए परंतु वह भी एक भैंस के समान हो गई हैं, उनको ना तो कुछ दिखाई देता है ना तो कुछ सुनाई देता है ना ही कुछ समझ आता है। अगर जरूरत पड़ी तो हम छात्र उनके भी आगे बीन बजाने का काम करेंगे। आमरण अनशन का 14वां दिन भी जारी है। इस दिन छात्रों ने भैस के आगे बीम बजाकर कुलपति पर निशाना साधा है।
Published on:
19 Sep 2022, 2:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.