26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि के विरोध कर रहे 15 छात्रों पर नामजद, 100 पर अज्ञात केस दर्ज

छात्रसंघ भवन पर लगे गेट का ताला तोड़ने के मामले में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चीफ प्राक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार ने कर्नलगंज पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के अनुसार 15 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब इस मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 19 Sep 2022, 9:28 AM IST

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि के विरोध कर रहे 15 छात्रों पर नामजद, 100 पर अज्ञात केस दर्ज

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि के विरोध कर रहे 15 छात्रों पर नामजद, 100 पर अज्ञात केस दर्ज

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पिछले 15 दिनों से छात्र आंदोलन पर डटे हैं। शनिवार को छात्र फीस वृद्धि के विरोध में हंगामा किया और नारेबाजी करते हुए मेन गेट पर लगा बंद ताला को तोड़कर विरोध दर्ज कराया था। इसी मामलेके विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया और उपद्रीय छात्रों पर केस दर्ज कराया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ माहौल खराब करने वाले 15 छात्रों के नाम व 100 से अधिक अज्ञात छात्रों पर एफआईआर दर्ज कराया है।

इविवि प्रशासन ने कर्नलगंज थाने में दर्ज कराया केस

छात्रसंघ भवन पर लगे गेट का ताला तोड़ने के मामले में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चीफ प्राक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार ने कर्नलगंज पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के अनुसार 15 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब इस मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

ताला बंद करके किया गया था हंगामा

इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय प्रशासन ने यह भी जानकारी दी है कि दो दिन पहले यानी शुक्रवार कोड छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में फीस वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन और हंगामा किया था। इस दौरान कुछ छात्रों ने विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार में भी तालाबंदी करके विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और प्रोफेसरों को आने जाने में रोक लगाई थी। आरोप है कि इस कारण शांतिपूर्ण तरीके से चल रही कक्षाएं भी बाधित हुई थी।

यह भी पढ़ें:

विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से मिले तहरीर के आधार पर इंस्पेक्टर कर्नलगंज राम मोहन राय ने बताया कि अजय कुमार यादव सम्राट, सत्यम कुशवाहा, आयुष विद्यार्थी, अजय पांडे बागी, मनजीत पटेल सहित 15 छात्रों को नामजद किया गया है। इसके अलावा 100 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग