मोहम्मद अख्तर पर 8 मई 2024 को धमकाकर धन उगाही करने का आरोप है। हालांकि, उसके वकील का कहना है कि उस दिन वह जूनियर हाईस्कूल सल्लाहपुर में लिपिक के रूप में कार्यरत था और स्कूल में मौजूद था। इस घटना की एफआईआर 17 मई 2024 को दर्ज की गई थी, जिससे याची के पक्ष में संदेह उत्पन्न होता है।