27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना काल के बाद चमका ऑटोमोबाइल का बाजार, नवरात्रि और दिवाली से पहले बुकिंग शुरू

कार शोरूम के मालिक राहुल अग्रवाल ने बताया कि अगस्त में अच्छी बिक्री से नवरात्र में बेहतर कारोबार की उम्मीद है। कार सेगमेंट में मांग ज्यादा है जबकि आपूर्ति उसके मुकाबले कम है। इस कारण कई माडलों में लंबी वेटिंग है। इसके चलते कई लोगों को नवरात्र बाद की डेट भी मिल रही है। पिछले दो सालों की अपेक्षा इस वर्ष बुकिंग ज्यादा हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 17 Sep 2022, 5:49 PM IST

कोरोना काल के बाद चमका ऑटोमोबाइल का बाजार, नवरात्रि और दिवाली से पहले बुकिंग शुरू

कोरोना काल के बाद चमका ऑटोमोबाइल का बाजार, नवरात्रि और दिवाली से पहले बुकिंग शुरू

प्रयागराज: पिछले दो सालों से कोरोनाकाल की मार झेलने के बाद अब ऑटोमोबाइल का बाजार की बिक्री में बढ़ोत्तरी बढ़ी है। इस नवरात्र पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में अच्छे कारोबार की उम्मीद दिख रही है। यूपी के प्रयागराज जिले में 1200 से ज्यादा कार व एसयूवी कार की बुकिंग हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ आठ हजार से ज्यादा दोपहिया वाहनों की बुकिंग से आटोमोबाइल सेक्टर कारोबारी बेहद खुश है।

बुकिंग के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट

इस वर्ष नवरात्रि और दीपावली पर्व को लेकर बाजार में काफी रौनक देखने को मिलेगी। आटोमोबाइल बाजार में आपूर्ति से ज्यादा मांग के कारण कारों की लंबी वेटिंग है। कुछ मॉडलों में छह महीने से अधिक की वेटिंग चल रही है। वहीं कारों के एक दर्जन मॉडलों की 3-4 महीने की वेटिंग है। ग्राहकों की भारी मांग की वजह स्व ऑटोमोबाइल कारोबारी फोरव्हीलर और टूव्हीलर की बुकिंग पूरा करने की तैयारी में है। दुकानदार कंपनी को ऑडर देने भी शुरू कर दिया है।

ई-वाहनों की बढ़ी मांग

फेस्टिवल को देखते हुए कारोबारियों को इस नवरात्र पर पांच हजार से ज्यादा कारों, एसयूवी की बिक्री की उम्मीद है। कारोबार में भारी उझाल की उम्मीद जगी है। कार शोरूम के मालिक राहुल अग्रवाल ने बताया कि अगस्त में अच्छी बिक्री से नवरात्र में बेहतर कारोबार की उम्मीद है। कार सेगमेंट में मांग ज्यादा है जबकि आपूर्ति उसके मुकाबले कम है। इस कारण कई माडलों में लंबी वेटिंग है। इसके चलते कई लोगों को नवरात्र बाद की डेट भी मिल रही है। पिछले दो सालों की अपेक्षा इस वर्ष बुकिंग ज्यादा हो रही है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज पहुंचे आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, अस्पताल में अव्यवस्था देख सीएमएस को लगाई फटकार

फेस्टिवल ऑफर का खुला पिटारा

नवरात्रि और दीपावली त्यौहारों को देखते हुए कई कंपनियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने आफर का पिटारा खोल दिया है। अभी वाहनों की बुकिंग पर डिस्काउंट दी जा रही है। डिलेवरी के वक्त कई लुभावने गिफ्ट का वादा किया जा रहा है। खरीददार ऑफर के हिसाब से बुकिंग शुरू कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग