27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज पहुंचे आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, अस्पताल में अव्यवस्था देख सीएमएस को लगाई फटकार

दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि किसी भी तरह की अनियमितता क्षम्य नहीं होगी और कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाई की जायेगी। सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों को समझें और काम को ईमानदारी से अंजाम दें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हृदय के करीब है और वे लगातार पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के उत्थान के लिए प्रयत्नशील हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 17 Sep 2022, 2:41 PM IST

प्रयागराज पहुंचे आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, अस्पताल में अव्यवस्था देख सीएमएस को लगाई फटकार

प्रयागराज पहुंचे आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, अस्पताल में अव्यवस्था देख सीएमएस को लगाई फटकार

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. दयाशंकर मिश्र दयालु एक दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होमियोपैथी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा यूनानी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल हिम्मतगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ सफाई को लेकर विशेष ध्यान रखने को कहा। इसके अलावा वाटर कूलर न चलने और पेय जल की दिक्कतों को देखते हुए उन्होंने फटकार लगाई और कहा कि इससे मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत होती है। आपके पास अगर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी तो कैसे काम चलेगा।

मंत्री दयालु ने माइनर ओपीडी को शीघ्र शुरू करने और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, 2003 से निर्माणाधीन एमडी ब्लॉक के न पूरा होने पर असंतोष जताते हुए राजकीय निर्माण निगम के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए एवं कार्य को शीघ्र पूरा कराने को कहा है।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में आए सांसद प्रमोद तिवारी, कहा- गरीब छात्रों को शिक्षा से किया जा रहा है वंचित

दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि किसी भी तरह की अनियमितता क्षम्य नहीं होगी और कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाई की जायेगी। सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों को समझें और काम को ईमानदारी से अंजाम दें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हृदय के करीब है और वे लगातार पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के उत्थान के लिए प्रयत्नशील हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के आयुष अस्पतालों और कॉलेजों को अपनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लेना चाहिए, ताकि हम उनके संकल्पों की सिद्धि में सहायक बन सकें।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग