25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाहुबली अतीक अहमद की बढ़ी मुश्किलें, प्रयागराज व लखनऊ की करोडों की तीन संपतियां हुई कुर्क

जहां-जहां पुलिस को माफिया की संपति की जानकारी मिली रही है उसे कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में चिह्नित तीन संपत्तियाें को आज कुर्क किया गया। बताया जा रहा है कि लखनऊ के फैजुल्लागंज माड़ीयाहू स्थित 800 वर्ग मीटर स्थित भवन है जिसकी कीमत करीब आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस भवन को कुर्क करने के लिए एसपी क्राइम की अगुवाई में टीम लखनऊ रवाना हो गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 14 Sep 2022, 2:32 PM IST

बाहुबली अतीक अहमद की बढ़ी मुश्किलें, प्रयागराज व लखनऊ की करोडों की तीन संपतियां हुई कुर्क

बाहुबली अतीक अहमद की बढ़ी मुश्किलें, प्रयागराज व लखनऊ की करोडों की तीन संपतियां हुई कुर्क

प्रयागराज: बाहुबली अतीक अहमद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार बाहुबली के खिलाफ पुलिस शिकंजा कसता जा रहा है। माफिया के अवैध सम्पतियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में तीन संपत्त बुधवार को कुर्क की गई। इनमें प्रयागराज में दो भूखंड और लखनऊ स्थित एक भवन है। लखनऊ में संपत्ति कुर्क करने के लिए पुलिस की एक टीम वहां रवाना होकर कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेई के चुनाव के खिलाफ याचिका खारिज

लखनऊ में 800 वर्ग मीटर में स्थित भवन की कुर्की

जानकारी दी गई है कि माफिया अतीक अहमद की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को पुलिस चिह्नित कर रही है। यह कार्य लगातार जारी है और जहां-जहां पुलिस को माफिया की संपति की जानकारी मिली रही है उसे कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में चिह्नित तीन संपत्तियाें को आज कुर्क किया गया। बताया जा रहा है कि लखनऊ के फैजुल्लागंज माड़ीयाहू स्थित 800 वर्ग मीटर स्थित भवन है जिसकी कीमत करीब आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस भवन को कुर्क करने के लिए एसपी क्राइम की अगुवाई में टीम लखनऊ रवाना हो गई है।

प्रयागराज की दो संपति किए गए जब्त

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि लखनऊ समेत प्रयागराज के धूमनगंज के कसारी मसारी में माफिया अतीक अहमद के दो भूखंडों को पुलिस ने चिह्नित किया है, जिसकी कीमत आठ करोड़ रुपये है। इन दोनों भूखंडों को कब्जे में लेकर कुर्की की कार्रवाई की गई है। प्रयागराज एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया की कुर्की का आदेश मजिस्ट्रेट ने जारी कर दिया है। इसके बाद कार्रवाई की जा रही है। बाहुबली और माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग