3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां बीजेपी नेताओं के एंट्री पर मुहल्ले वालों ने लगा दिया गया बैन, कहा-यहां बच्चियां और बहनें रहती है

मोहल्ले के लोगों की माने तो देश में जिस तरह बलात्कार की घटनाओं में भाजपा नेताओं का नाम आ रहा है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 15 Apr 2018, 11:58 AM IST

BJP Leader and Supporters entry banned

BJP Leader and Supporters entry banned

इलाहाबाद. उन्नाव रेप केस मामले के बाद राजनीतिक दल से लगायत आम नागरिक की नाराजगी का सामना बीजेपी नेताओं को करना पड़ रहा है। यूपी के इलाहाबाद शहर के शिवकुटी कॉलोनी के निवासियों ने अपने घरों के बाहर पोस्टर लगाकर लिखा है कि इस मोहल्ले में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आना मना है क्योंकि यहां औरतें और बच्चियां रहती हैं। वहां के लोगों का कहना है कि उन्होंने ये पोस्टर इसलिए लगाया हैं क्योंकि हाल ही में बीजेपी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा और रेप के आरोप लगे हैं।

मोहल्ले के लोगों की माने तो देश में जिस तरह बलात्कार की घटनाओं में भाजपा नेताओं का नाम आ रहा है उस कारण लोगों के मन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर डर है, जिस कारण उन्होंने ये पोस्टर लगाए है। बता दें कि शहर उत्तरी के शिवकुटी थाना क्षेत्र के शिवकुटी मुहल्ले में स्थानीय लोगों ने बीच सड़क पर और घरों की दीवारों में पोस्टर लगाया है, शहर उत्तरी भाजपा नेताओं का गढ़ माना जाता है ऐसे में अपने ही गढ़ में भाजपा नेताओं का प्रवेश वर्जित होना भाजपा के अच्छे दिन नहीं है।

कभी प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले भाजपा नेताओं का विरोध लगातार बढ़ रहा है ,जिस पार्टी और उसके नेता को लोग पलको बिठाए घुमते थे। अब उनका विरोध हो रहा है। गौरतलब है कि उन्नाव और कठुवा रेप कांड से जनता में आक्रोश में है और सरकार का विरोध हो रहा है जिस कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के नाम पर सूबे में भाजपा में सत्ता मिली अब उसी मुद्दे पर खुद घिरती जा रही।

By- Prasoon Pandey

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश