6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सौ रूपये का लालच देकर बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनचार, इलाज के दौरान मौत

दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।

2 min read
Google source verification
arrest

गिरफ्तार

इलाहाबाद. पुलिस ने उतरांव थाना अन्तर्गत बलरामपुर बरेठी गांव में 11 वर्षीय बच्चे के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पकड़े गए मुख्य आरोपी ने कहा कि उसने बच्चे को 100 रूपये की लालच दी थी। उसके बाद उसे मंदिर के पीछे ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। वहीं पुलिस और परिजनों ने पैसे वाली बात से इंकार किया है।

बलरामपुर बरेठी गांव में 6 अक्टूबर को राम लीला चल रहा था। सात करीब साढ़े दस बजे कक्षा 5वीं में पढ़ने वाला 11 वर्षीय बच्चा अपने परिजनों के साथ रामलीला देखने जा रहा था। रास्ते में गांव के ही शिवम केसरवानी पुत्र पप्पू और प्रवीण केसरवानी पुत्र दयाराम केसरवानी ने उसका मुंह दबा कर उठा ले गए। उन्होंने बच्चे को सड़क से कुछ दूर मंदिर के पीछे ले जाकर बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्चे को उसी हालत में छोड़ राम लीला देखने चले गए। परिजन राम लीला देख कर घर आए तो उनके पीछे ही खून से लथपथ बच्चा भी घर पहुंचा। बच्चे की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए।

परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने पूरी आपबीती सुनायी। इसके बाद परिजनों ने तत्काल 100 नम्बर डायल किया। वहां पहुंची पुलिस ने परिजनों को पहले बच्चे का इलाज कराने को कहा। इसके बाद परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां स्थिति ठीक नहीं होने पर उसे एसआरएन लेकर आए। जहां डाॅक्टरो ने एफआईआर कापी लाने पर ही भर्ती करने कहा। इसके बाद परिजन उसे लेकर उतरांव थाने पहुंचे। थाने पर एफआईआर हुई। उसके बाद एफआईआर के साथ बेली अस्पताल लाए। यहां से उसे स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दो दिनों से लगातार भागदौड़ के बीच बच्चे की मौत हो गई। एसपी यमुनापार सुनील सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इसमें शिवम केसरवानी पुत्र पप्पू और प्रवीण केसरवानी पुत्र दयाराम केसरवानी दोनों बर्तन कारोबारी के बेटे हैं। इसमें शिवम केसरवानी कक्षा 10वीं मंे दो बार फेल है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा रहा रहा है।