9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परिवार संग संगम में लगाई डुबकी, जयराम ठाकुर ने मालदीव दौरे को लेकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर परिवार के साथ आस्था की डुबकी लगाई। स्नान करने के बाद उन्होंने खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस किया और प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

less than 1 minute read
Google source verification
SUKHVINDER SINGH SUKKHU (1)

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महाकुंभ को सनातन धर्म की महानता का प्रतीक बताया और कहा कि यह भारतीय संस्कृति के प्राचीन महत्व को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि महाकुंभ भारत की समृद्ध संस्कृति और सदियों पुरानी परंपराओं का प्रतीक है।

सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस स्नान के दौरान एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें वे अपने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।

 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कसा तंज

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू मालदीव दौरे से वापस लौटकर महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंचे थे। हालांकि, उनके इस दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने तंज कसा। जयराम ठाकुर ने मंडी में कहा कि जहां पूरी दुनिया महाकुंभ का पवित्र स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंच रही है, वहां सीएम सुक्खू को अब जाकर इसका ख्याल आया है। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्लभ अवसर था जो 144 वर्षों बाद आया था, लेकिन सीएम को इससे पहले मालदीव की यात्रा जरूरी लगी।

यह भी पढ़ें: मेला क्षेत्र और कमिश्नरेट प्रयागराज को नो-व्हीकल जोन घोषित, प्रवेश मार्गों के अनुसार स्नान घाटों का हुआ निर्धारण

जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि अब शायद किसी ने उनका मार्गदर्शन किया होगा जिससे वे महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कई नेता महाकुंभ से दूर रहे, जबकि कुछ ने आस्था, श्रद्धा या मजबूरी के नाम पर यहां डुबकी लगाई। जयराम ठाकुर ने अंत में कहा, "सीएम साहब देर से आए, लेकिन सही समय पर आए।"