4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फूलपुर लोकसभा में करेंगे जनसभा,मागेंगे उपचुनाव में समर्थन

पार्टी सहित प्रशासन ने की पूरी तैयारी ,त्रिपुरा के बाद यूपी से देंगे पीएम और सीएम को जीत का तोहफा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Prasoon Kumar Pandey

•

Updated: 3 Mar 2018, 4:28 PM IST

Yogi Adityanath public meeting in Phulpur

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फूलपुर लोकसभा में करेंगे जनसभा

इलाहबाद: उत्तर प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव में एक सप्ताह का समय शेष बचा है ,ऐसे में मतदाताओ से सीधे संवाद करने की जिम्मेदारी और जनता से किये वायदे की जबाब देही के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फूलपुर संसदीय क्षेत्र में पंहुच रहे है। उत्तर प्रदेश की दो महत्वपूर्ण सीटें जो खुद उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की है ।जिस पर जीत के लिए भाजपा सहित सभी दलों ने अब तक अपनी पूरी ताकत लगा दी है ।भारतीय जनता पार्टी में प्रमुख तौर से चालीस उम्मीदवारों की सूची संगठन से चुनाव आयोग को सौंपी गई है। जो फूलपुर लोकसभा सहित दोनों संसदीय क्षेत्र में पार्टी के लिए समर्थन मांग रहे है।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
फूलपुर लोकसभा में मतदान आगामी 11 मार्च को होना है। ऐसे में उपचुनाव की कमान अब सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों में ली है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फूलपुर संसदीय क्षेत्र के गंगापार इलाके के नवाबगंज विधानसभा,और शहर पश्चिमी विधान सभा बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ प्रशासनिक अमला भी पूरी तैयारी में जुट गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक से दो बजे तक नबाबगंज विधानसभा पहुचंगे।वही शहर पश्चिमी में तीन से चार बजे का समय शहर पश्चिमी में तय है।सीएम योगी जनता के संबोधन के बाद शहर पश्चिमी स्थित चायल सांसद विनोद सोनकर के आवास पर जायेंगे।

पीएम और सीएम को देंगे जीत का तोहफा
गौरतलब है कि भाजपा उपचुनाव के साथ आगामी 2019 के आम चुनाव की भी पटकथा तैयार कर रही है ।ऐसे में भाजपा ने युवा चेहरे कौशलेंद्र सिंह पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया तो वही संगठन में संयोजक की भूमिका में रावर्टसगंज विधायक युवा नेता भूपेश चौबे को जिम्मेदारी दी है।चुनाव संयोजक विधायक भूपेश चौबे ने पत्रिका को बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत कर रहा है।जनसमर्थन के लिये बूथ स्तर पर दिन रात मेहनत की जा रही है। त्रिपुरा के बाद अब यूपी के उपचुनाव को जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जीत का तोहफा देंगे ।

हर बूथ से मतदाताओ को लाने का प्रयास
वही भाजपा के युवा चेहरे ज्ञान शुक्ला ने कहा की संयोजक भूपेश चौबे के निर्देशन में लगातार बैठकर की जा रही है । लोगो को सरकार के कार्य और उनकी योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है । मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में फूलपुर लोकसभा के पांचों विधानसभाओं से कार्यकर्ताओं और यहां के मतदाताओं से आने की अपील की जा रही है ।बूथ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सभा स्थल पर पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई है । जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनता युवा मोर्चा, सहित भाजपा के वैचारिक संगठन के छात्र नेता ,महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है ।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश