
Mahakumbh 2025: प्रयागराज पौष पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को मेला क्षेत्र के केंद्रीय अस्पताल में मिर्जापुर जिले के चड़िया गांव निवासी 28 वर्षीय शिव कुमारी देवी पत्नी करिया ने बेटे को जन्म दिया। परिजनों ने बच्चे का नाम बजरंगी रखा है। प्रसव के बाद जच्चा- बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। शाम को महिला को छुट्टी दे दी गई।
रविवार शाम शिव कुमारी को प्रसव पीड़ा होने के बाद केंद्रीय केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सारी जांचें होने के बाद देर शाम महिला का सामान्य प्रसव कराया गया, जिसमें 2.5 किलोग्राम के बच्चे का जन्म हुआ। परिजनों ने कहा कि मेले की रक्षा खुद शहर कोतवाल बजरंगबली कर रहे हैं। ऐसे में पौष पौष पूर्णिमा के प्रथम स्नान पर्व पर जन्मे बच्चे का जन्म बजरंगी रखा है। अब तक केंद्रीय अस्पताल में चार बच्चों का जन्म हुआ है। इन बच्चों का नाम कुंभ, गंगा, शंभु और बजरंगी रखा गया है।
इससे पहले भी महाकुंभ के केंद्रीय अस्पताल में खुशियों की गूंज सुनाई दी थी। 29 औ 30 दिसंबर को दो बच्चों का जन्म हुआ था। रविवार को जन्मे बच्चे का नाम ‘कुंभ’ और सोमवार को जन्मी बच्ची का नाम ‘गंगा’ रखा गया था।
मकर संक्रांति सहित सभी स्नान पर्वों पर जनपद के सभी अस्पतालों को रेड अलर्ट पर रखा गया है। इनके सभी चिकित्सकों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। पौष पूर्णिमा के मौके पर सभी अस्पताल एक्टिव मोड पर रहे। इसके अलावा एमएलएन मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा ने एसआरएन अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।
Published on:
14 Jan 2025 09:08 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
