माफिया अतीक अहमद और अशरफ के हत्याकांड के घटनाक्रम को समझने के लिए क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया। मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय काल्विन के गेट पर अधिकारियों ने पूरे सीन को फिर से तैयार किया, अतीक और हमलावरों के बीच की दूरी को फीते से नापा। इसके बाद यह भी देखा कि पुलिस की प्रतिक्रिया में कितना समय लगा।पूरे हत्याकांड का एक-एक सेकेंड का घटनाक्रम दोहराया गया। इस दौरान अस्पताल के आस-पास पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था।