
बाढ़ में बर्बाद हुई फसल ,बेटी की शादी के लिए नही मिल रहे थे पैसे ,किसान ने खुद को मारी गोली
प्रयागराज। जिले के यमुनापार इलाके के मझियारी गांव के रहने वाले किसान क्रांति कुमार पांडे ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।जानकारी के मुताबिक बीते दिनों भयंकर बाढ़ की चपेट में क्रांति कुमार की फसल चौपट हो गई थी। जिसको लेकर वह बेहद परेशान थे। बाढ़ की चपेट में आने से सिर्फ आनाज ही नहीं बेटी की खुशियां देने का सपना भी टूट गया था जिसको लेकर क्रांति परेशान थे। फसल के नष्ट होने के बाद बेटी की शादी के लिए पैसे जुटाने की कोशिश में लगे थे। लेकिन पैसों का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। परेशान क्रांति कुमार ने आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठा लिया।
जानकारी के मुताबिक जिले के यमुनापार इलाके के लालापुर थाना क्षेत्र के मझियारी गांव के रहने वाले क्रांति पांडे अपने परिवार के साथ गांव में रहते हैं। परिवार में पत्नी एक बेटी के अलावा दो बेटे भी हैं। क्रांति अपनी बेटी की शादी के लिए इस साल रिश्ता तलाश रहे थे और शादी की तैयारी में थे। लेकिन भयंकर बाढ़ के चलते क्रांति की पूरी फसल नष्ट हो चुकी थी। जिसके चलते उनकी कमाई का जरिया भी टूट गया था। ऐसे में बेहद परेशान क्रांति कर्ज की तलाश में थे। लेकिन कर्ज नहीं मिल प् रहा था। प्राकृतिक आपदा का कहर इतना भयंकर था कि क्रांति कुमार खुद को बेबस हो बैठे । उन्होंने घर की दो नाली बंदूक से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को क्रांति पांडे और उनकी पत्नी के बीच पैसों को लेकर कुछ विवाद हुआ था जिसके दूसरे दिन भर में क्रांति पांडे ने गोली मारकर आत्महत्या की है क्रांति की मौत के बाद पूरे घर पर कोहराम मचा है। बता दें कि मझियारा इलाका यमुना के कछारी क्षेत्र में आता है हर बार उन इलाकों में बाढ़ का प्रभाव रहता है। लेकिन इस बार लंबे समय तक बाढ़ के पानी के रुकने के चलते किसानों की फसल की चौपट हो गई। हजारों किसानो की तरह क्रांति भी बाढ़ की त्रासदी के शिकार हुए।
Updated on:
24 Oct 2019 12:20 pm
Published on:
24 Oct 2019 12:20 pm
