26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर देवकीनंदन ठाकुर का बयान, बोले-कोई अभिनेत्री संत बनती…

Devkinandan Thakur on Mamta Kulkarni: एक्ट्रेस रह चुकीं ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर देवकीनंदन ठाकुर की प्रतिक्रिया सामने आई है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा…
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 26 Jan 2025, 10:20 AM IST

Mamta Kulkarni

Devkinandan Thakur on Mamta Kulkarni: कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर कहा कि जब कोई अभिनेत्री संत बनती है, तो समाज उसकी प्रशंसा करता है। लेकिन जब संत कथा कहते हैं, तो लोग उस पर ध्यान नहीं देते। यह समाज की भक्ति और अध्यात्म के प्रति सोच को दर्शाता है।

‘सनातन बोर्ड का गठन जरूरी’

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और मंदिरों की सुरक्षा के लिए सनातन बोर्ड का गठन जरूरी है। इसके लिए 27 जनवरी को सेक्टर-17 स्थित शांति सेवा शिविर में आयोजित होने वाली सनातन धर्म संसद में भाग लेना चाहिए। मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह भक्ति और श्रद्धा को प्रभावित करता है। धर्म का संचालन धर्माचार्यों के माध्यम से होना चाहिए, न कि उन व्यक्तियों द्वारा जो धर्म को सही से समझते ही नहीं।

यह भी पढ़ें: अंडरवर्ल्ड कनेक्शन पर ममता कुलकर्णी ने लिया सीता का नाम, बॉलीवुड में वापसी को लेकर कही ये बात

अन्नदान को बताया सबसे बड़ा दान

देवकीनंदन ठाकुर ने चेतावनी दी कि अगर धर्म का सही मार्गदर्शन नहीं हुआ, तो समाज और देश दोनों को गंभीर नुकसान हो सकता है। उन्होंने अन्नदान को सबसे बड़ा दान बताया और कहा कि भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कभी भी ब्राह्मण और गाय की हत्या नहीं करनी चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग