6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लेटे हनुमान मंदिर से हटा बाढ़ का पानी, 13 दिन बाद शनिवार से श्रद्धालु कर सकेंगे पूजा-अर्चना

प्रयागराज आई बाढ़ के पानी से 13 दिनों तक मंदिर परिसर डूब गया था। शुक्रवार की सुबह पानी हटने से सफाई जारी है। 18 अगस्त की रात 11.22 बजे मां गंगा का जल बड़े हनुमान मंदिर में प्रवेश किया था। लेटे हनुमान मंदिर और श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी के पीठाधीश्वर श्रीमहंत बलवीर गिरि ने मां गंगा के जल में पंचामृत व पुष्प अर्पित करते हुए पूजन कर जनकल्याण की कामना की थी।

less than 1 minute read
Google source verification
लेटे हनुमान मंदिर से हटा बाढ़ का पानी, 13 दिन बाद शनिवार से श्रद्धालु कर सकेंगे पूजा-अर्चना

लेटे हनुमान मंदिर से हटा बाढ़ का पानी, 13 दिन बाद शनिवार से श्रद्धालु कर सकेंगे पूजा-अर्चना

प्रयागराज: संगमनगरी में गंगा-यमुना के जलस्तर घटने लगा है। शुक्रवार की सुबह जलस्तर में कमी आने से लेटे हनुमान मंदिर परिसर से बाढ़ का पानी पूरी तरह से हट गया है। बड़े हनुमान जी को महास्नान कराने के बाद मां गंगा लौट गईं हैं। कई साल बाद 13 दिनों तक गंगा का जल मंदिर परिसर में भरा रहा। पानी हटने के बाद से ही मंदिर परिसर की सफाई शुरू की गई। जानकारी मिली है कि शनिवार की शाम चार बजे हनुमान जी का भव्य श्रृंगार करने के बाद भक्तों के दर्शन-पूजन के लिए पट खोल दिया जाएगा। अब नियमित भगवान का पूजा अर्चना होगा और भक्तों के लिए पट खुल जाएंगे।

13 दिनों तक भरा रहा गंगा का पानी

प्रयागराज आई बाढ़ के पानी से 13 दिनों तक मंदिर परिसर डूब गया था। शुक्रवार की सुबह पानी हटने से सफाई जारी है। 18 अगस्त की रात 11.22 बजे मां गंगा का जल बड़े हनुमान मंदिर में प्रवेश किया था। लेटे हनुमान मंदिर और श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी के पीठाधीश्वर श्रीमहंत बलवीर गिरि ने मां गंगा के जल में पंचामृत व पुष्प अर्पित करते हुए पूजन कर जनकल्याण की कामना की थी। इसके बाद मंदिर का पट बंद हो गया था।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज,सीबीआई दाखिल करेगी रिपोर्ट

नियमित हो रही थी पूजा-अर्चना

बाढ़ के पानी से मंदिर परिसर घिर जाने से बड़े हनुमान जी के ऊपरी हिस्से में नियमित पूजा अर्चना होती रही है। महंत बलबीर गिरि ने कहा कि भक्त शनिवार की शाम से हनुमान जी का दर्शन-पूजन कर सकेंगे। मां गंगा द्वारा हनुमान जी को महास्नान कराना शुभ होता है। राष्ट्र का उत्थान और धर्म को मानने वाले लोगों का कल्याण होगा।