16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकुंभ में विदेशी पर्यटकों की आस्था की छलांग, तस्वीरें और वीडियो ने जीता दिल

Mahakumbh 2025: महाकुंभ का आगाज हो चुका है। आज पौष पूर्णिमा पर पहला स्नान है। दोपहर 1 बजे तक 1 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। विदेशी पर्यटक भी यहां बड़ी संख्या में पहुंचे हैं।

2 min read
Google source verification
Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: 144 साल बाद प्रयागराज महाकुंभ में दुर्लभ संयोग बन रहा है। पहले स्नान पर रूस, पौलेंड, साउथ अफ्रीका, ब्राजील समेत कई देशों से विदेशी भक्त पहुंचे।

भारत दुनिया का आध्यात्मिक हृदय: फ्रांसिस्को

महाकुंभ में ब्राजील से आए श्रद्धालु फ्रांसिस्को ने कहा, "मैं योग का अभ्यास करता हूं और मोक्ष की खोज कर रहा हूं… भारत दुनिया का आध्यात्मिक हृदय है… पानी ठंडा है लेकिन हृदय गर्मजोशी से भरा है।"

मेरा भारत महान: रूस श्रद्धालु

MahaKumbh2025 में शामिल होने रूस से आई एक श्रद्धालु ने कहा, "…'मेरा भारत महान'…भारत एक महान देश है। हम पहली बार कुंभ मेले में आए हैं। यहां हम असली भारत को देख सकते हैं - असली शक्ति भारत के लोगों में निहित है… मुझे भारत से प्यार है…"

पोलैंड की क्लाउडिया बोलीं- शाही स्नान का बेसब्री से इंतजार

पौलेंड से आईं श्रद्धालु क्लाउडिया ने कहा कि मुझे यहां आकर अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है। मैंने कभी भी ऐसा महसूस नहीं किया था। कभी नहीं सोचा था कि मुझे कभी जीवन में इस तरह का अनुभव मिलेगा। कल मैं भी स्नान करूंगी। महाकुंभ की दृष्टि से कल का दिन बहुत अहम होने जा रहा है। हालांकि, आज इसकी विधिवत रूप से शुरुआत हो चुकी है, लेकिन कल का दिन शाही स्नान का है और मैं काफी उत्सुक हूं।

प्रयागराज आकर धन्य हो गई: निक्की

साउथ अफ्रीका से Mahakumbh में आईं निक्की बोली, 'यह बहुत शक्तिशाली है और हम यहां गंगा नदी पर आकर धन्य हो गए।"एक महिला विदेशी श्रद्धालु ने कहा कि यह बहुत शक्तिशाली है। अभी मेरे मन में बहुत सारी भावनाएं, रंग और सब कुछ है। यह भारत में मेरा पहला मौका है।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ का पहला स्नान, 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

स्पेन से महाकुंभ आए जोस ने कहा, "हमारे यहां कई मित्र हैं - स्पेन, ब्राजील, पुर्तगाल से आए हैं। हम आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। मैंने पवित्र स्नान किया और मुझे इसका भरपूर आनंद आया, मैं बहुत भाग्यशाली हूं।"