
Kumbh Mela LIVE Coverage: 144 साल बाद दुर्लभ संयोग में पौष पूर्णिमा की प्रथम डुबकी के साथ महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। दोपहर 1 बजे तक 1 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। इस अमृतमयी महाकुंभ में दुनियाभर से 45 करोड़ श्रद्धालुओं, संतों व कल्पवासियों के डुबकी लगाने का अनुमान है। दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन और सनातन का सबसे बड़ा समागम 26 फरवरी तक होगा। इसके लिए सभी अखाड़े महाकुंभ नगर में प्रवेश कर चुके हैं। श्रद्धालु 12.5 किमी में फैले घाट पर स्नान कर सकेंगे। इस बार 183 देशों से मेहमानों के पहुंचने का अनुमान है।
सबसे पहले महानिर्वाणी अटल करेंगे अमृत स्नान
महाकुम्भ के दौरान कुल छह स्नान होंगे, इनमें से तीन अमृत (शाही) स्नान होंगे। अखाड़े अमृत स्नान करते हैं। पहला अमृत स्नान मकर संक्रांति पर 14 जनवरी, दूसरा मौनी अमावस्या पर 29 जनवरी और तीसरा वसंत पंचमी पर तीन फरवरी को होगा।
इस बार महाकुंभ बेहद खास है। महाकुंभ में 144 साल के बाद समुद्र मंथन के संयोग बन रहे हैं। शनि की कुंभ राशि एवं शुक्र तथा बृहस्पति के राशि परिवर्तन की स्थिति का यह संयोग 144 सालों के बाद बन रहा है। सूर्य, चंद्र और शनि तीनों ग्रह शनि की राशि मकर एवं कुंभ में गोचर कर रहे हैं। यह संयोग देवासुर संग्राम के समय निर्मित हुआ था। असुर गुरु शुक्र उच्च राशि में होकर बृहस्पति की राशि में तथा बृहस्पति शुक्र की राशि में हैं। इसके अलावा श्रवण नक्षत्र सिद्धि योग में सूर्य चंद्र की स्थिति तथा उच्च शुक्र एवं कुंभ राशि के शनि के कारण यह महाकुंभ परम योगकारी होगा।
13 Jan 2025, 4:47 PM IST
महाकुंभ के पहले दिन उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि अब तक लगभग 1 करोड़ भक्तों ने पहले 'अमृत स्नान' के दिन और महाकुंभ 2025 की शुरुआत पर संगम क्षेत्र में पवित्र डुबकी लगाई है। भक्तों की भीड़ लगातार जारी है। वहां पुलिस के जवान मौजूद हैं, ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के लिए अंडरवॉटर ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया है।
13 Jan 2025, 12:32 PM IST
13 Jan 2025, 12:18 PM IST
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "प्रयागराज महाकुंभ 2025 के महापर्व की शुरूआत हुई है। मैं प्रयागराज में मौजूद सभी लोगों के साथ उन लोगों को शुभकामनाएं देता हूं जो यहां स्नान करने आने वाले हैं... लोग देख रहे हैं कि यहां कितना भव्य, दिव्य, स्वच्छ, सुरक्षित और सफलता पूर्वक महाकुंभ का पहला स्नान पर्व संपन्न हो रहा है..."
13 Jan 2025, 11:50 AM IST
राम बाहुबली दास उर्फ 'बाहुबली बाबा' पंजाब से साइकिल से प्रयागराज महाकुंभ में भाग लेने के लिए पहुंचे। जलवायु के बारे में जागरूकता पैदा करते हुए उन्होंने रास्ते में बरगद, पीपल और अन्य पेड़ लगाए।
13 Jan 2025, 11:30 AM IST
MahaKumbh पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच रहे हैं। मैं सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करता हूं। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से सभी व्यवस्थाएं परिपूर्ण हैं...उत्तर प्रदेश सरकार ने हर स्थिति से निपटने के लिए सारे इंतजाम कर लिए हैं..."
13 Jan 2025, 10:54 AM IST
महाराष्ट्र के जलगावं में महाकुंभ जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव का मामला सामने आया है। ट्रेन सूरत से प्रयागराज जा रही थी इसी दौरान अराजक तत्वों ने ट्रेन के बी 6 कोच पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे खिड़की का कांच टूट गया। अधिकारी ने बताया कि महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज जा रहे यात्रियों के अनुसार, जलगांव स्टेशन से रवाना होने के दो-तीन किलोमीटर बाद ट्रेन पर पत्थर फेंका गया।
13 Jan 2025, 8:20 AM IST
13 Jan 2025, 10:35 AM IST
'द केरल स्टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा महाकुंभ मेला 2025 के दौरान शिव तांडव स्तोत्रम की लाइव परफॉर्मेंस करेंगी। ये पहली बार होगा, जब बॉलीवुड एक्ट्रेस महाकुंभ मेला में शामिल होंगी।
13 Jan 2025, 9:50 AM IST
पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ ही आज से प्रयागराज की पुण्यभूमि पर महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े इस दिव्य अवसर पर मैं सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन करता हूं। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का यह विराट उत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे, यही कामना है।
13 Jan 2025, 9:31 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE Coverage: ADG भानु भास्कर ने MahaKumbh 2025 पर कहा, "मेला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। सुबह 3 बजे से सभी बल तैनात हैं... जहां स्नान हो रहा है वहां पर पूरे पुलिस बंदोबस्त हैं... सभी अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। कहीं भी कोई समस्या नहीं है... जहां भी कोई छोटी घटना घट रही है, तत्काल पुलिस वहां पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।"
13 Jan 2025, 8:47 AM IST
13 Jan 2025, 8:07 AM IST

13 Jan 2025, 7:48 AM IST
महाकुंभ2025 में दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन से आई एक श्रद्धालु निक्की कहती हैं। "यह बहुत शक्तिशाली है और हम यहां गंगा नदी पर आकर बहुत भाग्यशाली हैं..."
13 Jan 2025, 7:43 AM IST
13 Jan 2025, 7:16 AM IST
13 Jan 2025, 7:00 AM IST
13 Jan 2025, 6:42 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE Coverage: महाकुंभ 2025 में शामिल हुए एक श्रद्धालु पवन कुमार ने बताया, "मैं अयोध्या से आया हूं...ये तीर्थ राज प्रयाग है... यह जगह बहुत पवित्र है ऐसा स्थान पूरे ब्रह्मांड में कहीं नहीं है। इसे तीर्थों का राजा भी माना जाता है।"
13 Jan 2025, 6:39 AM IST
महाकुंभ के मुख्य स्नान पर्वों के हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। इसकी शुरुआत आज से होगी। इसके बाद मकर संक्रांति पर होने वाले अमृत स्नान के दिन भी संतों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा होगी।
13 Jan 2025, 6:34 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE Coverage: महाकुंभ आने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों व श्रद्धालुओं को 1296 रुपये में हेलिकॉप्टर से हवाई दर्शन की सुविधा मिलेगी। पूर्व में निर्धारित 3000 रुपये के शुल्क को पर्यटन विभाग ने संशोधित किया है। 1296 रुपये में सात से आठ मिनट के जॉयराइड की सुविधा मिलेगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पर्यटकों व श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुल्क में बदलाव किया गया है। 13 जनवरी से इसकी ऑनलाइन बुकिंग www.upst- dc.co.in से की जाएगी।
13 Jan 2025, 6:17 AM IST
आज पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकुंभ 2025 'शाही स्नान' के साथ शुरू हो गया है। महाकुंभ 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
13 Jan 2025, 6:11 AM IST
Mahakumbh 2025 LIVE: निरंजनी अखाड़े में स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की मौजूदगी में व्यासानंद गिरि महाराज का पट्टाभिषेक किया गया। एप्पल के दिवंगत सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरीन पॉवेल जॉब्स ने भी अनुष्ठान किया।
2025-01-13 06:8:04 am
13 Jan 2025, 6:05 AM IST
महाकुंभ 2025 के लिए मेला क्षेत्र में उमड़ रही भीड़ के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए RAF, पुलिस और CRPF की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
13 Jan 2025, 8:01 PM IST
13 Jan 2025, 6:00 AM IST
आज पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकुंभ 2025 'शाही स्नान' के साथ शुरू हो रहा है। लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
13 Jan 2025, 5:58 AM IST
13 Jan 2025, 5:50 AM IST
महाकुंभ2025 में शामिल हुए ब्राजील के श्रद्धालु फ्रांसिस्को ने बताया, "मैं योग का अभ्यास करता हूं और मोक्ष की खोज कर रहा हूं... भारत दुनिया का आध्यात्मिक हृदय है... पानी ठंडा है लेकिन हृदय गर्मजोशी से भरा है।"
13 Jan 2025, 5:42 AM IST
13 Jan 2025, 5:19 AM IST
सीएम योगी ने कहा- पौष पूर्णिमा की बधाई। विश्व के विशालतम आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम 'भ हो रहा है। अनेकता में एकता की अनुभूति के लिए, आस्था एवं आधुनिकता के संगम में साधना और पवित्र स्नान के लिए पधारे सभी पूज्य संतों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है। मां गंगा आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें। महाकुंभ प्रयागराज के शुभारंभ एवं प्रथम स्नान की मंगलमय शुभकामनाएं।